SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना में दुर्गापूजा को लेकर नया ट्रैफिक प्लान जारी: 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर रहेगी नो-एंट्री, बक्सर में भी अलर्ट

Patna Traffic Diversion: दुर्गापूजा को लेकर पटना ट्रैफिक पुलिस ने नया रूट प्लान जारी किया है. 17 से 20 अक्टूबर तक डाकबंगला चौराहे समेत कई प्रमुख रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी. वहीं, बक्सर में भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 14, 2026, 10:11 AM IST | Updated: Oct 14, 2026, 10:22 AM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

Patna Traffic Diversion: शारदीय नवरात्र की शुरूआत बीते 11 अक्टूबर से हो गया है. आज नवरात्र का चौथा दिन है. इस दुर्गा पूजा के दौरान भक्तों की भीड़ को देखते हुए राजधानी पटना की पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है. पटना ट्रैफिक पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है. आने वाले 17 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे से 20 अक्टूबर तक डाकबंगला चौराहे से पटना जंक्शन, भट्टाचार्य चौराहा और स्वामीनंदन तिराहे की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. डाकबंगला चौराहे से कोतवाली टी तक दोनों तरफ से गाड़ियों का आवाजाही बंद रहेगा. इसके अलावा, न्यू डाकबंगला रोड से SP वर्मा रोड की ओर भी नो-एंट्री लागू रहेगी.

17 से 20 अक्टूबर तक भारी वाहनों के आवाजाही पर रोक
गोविंद मित्रा रोड, सब्जीबाग रोड समेत कई अन्य रास्ते पर भी गाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी. 17 से 20 अक्टूबर तक पटना नगर निगम क्षेत्र में भारी वाहनों के आवाजाही पर भी रोक रहेगी. पटना गांधी मैदान समेत कई इलाकों को नो-पार्किंग जोन बनाया गया है, जबकि प्रेजर रोड , वीरचंद पटेल पथ और अन्य निर्धारित स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है. हलांकि एम्बुलेंस और पासधारकों को छुट दी गई है. 

ये भी पढ़ें: कोर्ट-कचहरी के चक्कर से मिलता है छुटकारा, होती है हर मन्नत पूरी!: मां बगलामुखी देवी की ये है खास मान्यता

बक्सर में जिला प्रशासन अलर्ट
वहीं, बक्सर में दुर्गापूजा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. पूजा पंडालों और मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है. इसके तहत भीड़भाड़ वाले इलाकों में बड़े और छोटे गाडियों के प्रवेश को नियंत्रित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों और मरीजों को विशेष छूट
प्रशासन की ओर से रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों और मरीजों को विशेष छूट दी गई है. आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस को भीड़ से निकालकर अस्पताल तक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. जरूरत के अनुसार विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की जाएगी. बक्सर के SP शुभम आर्य ने बताया कि दुर्गापूजा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.

रिपोर्ट: शिवम राज (पटना) अजय कुमार राय (बक्सर)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES