SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'100 साल तक रहेगा नीतीश कुमार का नाम!': चिराग के बाद JDU ने बढ़ाई NDA की टेंशन! संजय झा बोले- 'बिहार में जदयू के बिना राजनीति संभव नहीं'

हाजीपुर से जदयू सांसद संजय झा ने बड़ा राजनीतिक धमाका किया है! उन्होंने कहा कि बिहार में JDU के बिना राजनीति संभव नहीं है. अगर बिहार में किसी दल को राजनीति करनी है, तो जदयू के इर्द-गिर्द रहकर ही करनी होगी.

Edited By Shailendra
Published: Oct 07, 2026, 10:17 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 10:20 PM IST
Image Credit: 'बिहार में किसी दल को राजनीति करनी है, तो जदयू के इर्द-गिर्द रहकर ही करनी होगी' (Z News)
Join

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बयान देकर एनडीए को टेंशन में डाल दिया! लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा था कि बिहार एनडीए सरकार का हिस्सा होने पर शर्म आती है. वहीं, अब एनडीए को जदयू ने चेतावनी दी है! जदयू सांसद संजय झा ने कहा कि बिहार में कोई भी दल बिना जदयू के नहीं कर सकता राजनीति, अगले सौ वर्षों तक नीतीश कुमार का नाम रहेगा.

'बिहार में किसी दल को राजनीति करनी है, तो जदयू के इर्द-गिर्द रहकर ही करनी होगी'
7 अक्टूबर, 2026 दिन बुधवार को फरक्का जल संधि पर आयोजित 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम में भाग लेने हाजीपुर पहुंचे जदयू सांसद संजय झा के बयान से बिहार की राजनीति गरमाने के पूरे आसार हैं. कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए संजय झा ने कहा कि बिहार में अगर किसी भी दल को राजनीति करनी होगी, तो उसे जदयू के इर्द-गिर्द रहकर ही करनी होगी.

'जदयू हमेशा 20 है, किसी भी दल से 19 नहीं'
उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार की सभी पार्टियों में जदयू हमेशा 20 है, किसी भी दल से 19 नहीं. आगे उन्होंने कहा कि अगले सौ वर्षों तक नीतीश जी का नाम और उनका काम याद रखा जाएगा. इसके अलावा, जदयू सांसद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब हमारे नेता निशांत हैं और उन्हीं के नेतृत्व में हमें आगे काम करना है.

संजय झा का लालू प्रसाद यादव पर हमला
वहीं, फरक्का जल संधि को लेकर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस समय फरक्का जल संधि हुई थी, उस समय बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव थे. उनके रहते बिहार के साथ इतना बड़ा अन्याय हो गया और उन्होंने कुछ नहीं किया.

निशांत की ताजपोशी की तैयारी में जुटी है जदयू
बहरहाल, 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम के तहत एक तरफ जदयू जहां निशांत की ताजपोशी की तैयारी में जुटी है. वहीं, अपने सहयोगियों को भी यह संदेश देने का प्रयास कर रही है कि बिहार की राजनीति का 'बड़ा भाई' हमेशा जदयू ही रहा है और आगे भी रहेगा. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि जदयू सांसद के इस कड़े बयान के बाद एनडीए के घटक दलों की तरफ से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है.

रिपोर्ट : राजकुमार सिंह

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES