App

245 लोगों के खिले चेहरे, मोतिहारी पुलिस ने ढूंढ निकाले 61 लाख रुपए के खोए हुए मोबाइल, मालिकों को वापस सौंपे गए फोन

मोतिहारी पुलिस ने धनरेस पर बड़ा कमाल किया. 'ऑपरेशन मुस्कान' से 245 लोगों के चेहरे पर खुशी लौटाई है. पुलिस ने 61 लाख के मोबाइल बरामद किए और सभी फोन मालिकों को वापस लौटा दिया.

245 लोगों के खिले चेहरे, मोतिहारी पुलिस ने ढूंढ निकाले 61 लाख रुपए के खोए हुए मोबाइल, मालिकों को वापस सौंपे गए फोन
Image Credit: मोतिहारी पुलिस के 'ऑपरेशन मुस्कान' से खिले 245 लोगों के चेहरे (Z News)

मोतिहारी में खोए और चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तरफ से चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल हुई है. तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर विशेष टीम ने कुल 245 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 61 लाख रुपये है.

असली मालिकों को सुपुर्द किए गए फोन

मोहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात के मार्गदर्शन में बरामद किए गए इन 245 मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपा गया है. इन मोबाइलों को पाने वालों में समाज के कई वर्गों के लोग शामिल हैं.

क्रम संख्याश्रेणीसंख्या
1विद्यार्थी38
2गृहिणी07
3किसान11
4सरकारी नौकरी31
5मिस्त्री07
6व्यवसाय24
7प्राइवेट नौकरी25
8अधिवक्ता01
9ड्राइवर04
10मजदूर15
11ठेकेदार02
12भूतपूर्व सैनिक03
13अन्य77
 कुल245

अब तक की कुल उपलब्धियां

मोतिहारी पुलिस की ओर से 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत अब तक कुल 22 चरणों में 2303 मोबाइल (जिनकी कुल कीमत लगभग 2 करोड़ 67 लाख 86 हजार रुपये है) उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे जा चुके हैं. पुलिस की ओर से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

बरामदगी के मुख्य स्रोत, विशेष टीम की ओर से की गई इस कार्रवाई के तहत

'ऑपरेशन मुस्कान' के अंतर्गत 82 मोबाइल बरामद हुए.

CEIR पोर्टल के माध्यम से 163 मोबाइल बरामद किए गए.

इस सफल अभियान को अंजाम देने वाली विशेष टीम में ये पुलिस अधिकारी और कर्मी शामिल रहे

क्र. सं.पदनामनामपदस्थापना / जिम्मेदारी
1पु.अ.नि.करण कुमार सिंहप्रभारी, जिला आसूचना इकाई मोतिहारी
2पु.अ.नि.राहुल कुमारप्रभारी मोबाइल सेल, जिला आसूचना इकाई मोतिहारी
3पु.अ.नि.प्रमानंद ठाकुरजिला आसूचना इकाई मोतिहारी
4पु.अ.नि.बबन कुमारजिला आसूचना इकाई मोतिहारी
5पु.अ.नि.निधि कुमारीजिला आसूचना इकाई मोतिहारी
6सि.ललन कुमारजिला आसूचना इकाई मोतिहारी
7सि.संतोष कुमारजिला आसूचना इकाई मोतिहारी
8म.सि.निर्मला कुमारीजिला आसूचना इकाई मोतिहारी

जनता के लिए महत्वपूर्ण सूचना

अगर आपका भी मोबाइल खो गया है या चोरी हो गया है, तो आप इसकी शिकायत के लिए पुलिस कंट्रोल रूम नंबर- 9470248818 पर संपर्क कर सकते हैं या www.ceir.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

बता दें कि बिहार पुलिस 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत लोगों के खोए हुए फोन खोजती है. इसके बाद वापस उनको असली मालिकों को सौंप देती है. पुलिस की इस पहल की लोग काफी तारीफ करते हैं.

रिपोर्ट: पंकज कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More