)
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट 6 नवंबर को जारी कर दी है. इस बार दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होने जा रही हैं. जो छात्र इस साल बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर पूरा टाइम-टेबल और विषयवार PDF डाउनलोड कर सकते हैं. इस बार 10वीं के छात्र 83 विषयों और 12वीं के छात्र कुल 121 विषयों में परीक्षा देंगे.
CBSE के नोटिस के हिसाब से 10th और 12th के सभी एग्जाम्स सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे. बोर्ड ने स्कूलों की तरफ से सबमिट किए गए स्टूडेंट्स के सब्जेक्ट डेटा के बेसिस पर ही डेटशीट तैयार की है. बोर्ड का कहना है कि एग्जाम शेड्यूल को इस तरह डिजाइन किया गया है ताकि स्टूडेंट्स को प्रिपरेशन के लिए पूरा टाइम मिल सके.

बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर्स भी जारी कर दिए हैं, ताकि छात्र नए एग्जाम पैटर्न को आसानी से समझ सकें और तैयारी बेहतर कर सकें.
सीबीएसई ने सभी स्कूलों को सख्त हिदायत दी है कि वे परीक्षा में बैठने वाले हर छात्र की निजी जानकारियों की अच्छे से पड़ताल कर लें. छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और चुने हुए विषयों को सही से मिला लिया जाए, ताकि आगे चलकर एडमिट कार्ड या मार्कशीट में कोई गलती न रह जाए.
CBSE has finalised the Date Sheets for the Board Examinations scheduled to commence on 16 February 2027 (Tuesday). In Class X, students will appear in 83 subjects and in Class XII, students will appear in 121 subjects. The Date Sheets are being released 101 days in advance of the commencement of examinations.
— ANI (@ANI) November 6, 2026
10वीं की परीक्षाएं: 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी और 9 मार्च 2027 तक चलेंगी.
12वीं की परीक्षाएं: 16 फरवरी 2027 से ही शुरू होंगी, लेकिन ये 9 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी.
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है. न्यूनतम पासिंग मार्क्स न ला पाने वाले छात्रों को सुधार (इम्प्रूवमेंट) या सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा. नियमों के तहत, 10वीं के छात्र अपने मार्क्स सुधारने के लिए सेशन-2 में अधिकतम 3 विषयों में दोबारा बैठ सकते हैं. वहीं 12वीं के वे छात्र जो किसी विषय में पासिंग मार्क्स नहीं ला पाएंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देकर पास होने का विकल्प मिलेगा.