App

मुंगेर में बनती है नकली सिगरेट, दिल्ली में बिकती है असली दाम पर, पुलिस का बड़ा खुलासा

मुंगेर में नकली सिगरेट बन रही थी. यह सिगरेट देश की राजधानी दिल्ली के बाजारों में असली कीमतों पर बेची जाती थी. जमालपुर पुलिस ने गुरुवार को भंडाफोड़ कर दिल्ली सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया किया.

मुंगेर में बनती है नकली सिगरेट, दिल्ली में बिकती है असली दाम पर, पुलिस का बड़ा खुलासा
Image Credit: जमालपुर पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिल्ली सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश (Z News)

मुंगेर जिले के जमालपुर रेलवे स्टेशन पर अपराध आसूचना शाखा की कार्रवाई ने नकली सिगरेट के एक बड़े गिरोह की पोल खोल दी है. प्लेटफार्म संख्या तीन पर पकड़ी गई चौबीस सौ पैकेट नकली कैप्स्टन सिगरेट की खेप सिर्फ एक बरामदगी नहीं है, गिरफ्तार दोनों तस्कर अब रेलवे पुलिस की हिरासत में हैं और पुलिस इस धंधे की जड़ तक पहुंचने में जुटी है.

ट्रेन से भारी मात्रा में नकली सिगरेट लेकर दिल्ली जा रहे थे दो लोग

जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल की सीआईबी टीम जमालपुर को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति ट्रेन संख्या 22405  भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस से भारी मात्रा में नकली सिगरेट लेकर दिल्ली जा रहे हैं. सूचना मिलते ही निरीक्षक एस.के. सुधा के नेतृत्व में अपराध शाखा की टीम और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने प्लेटफार्म संख्या तीन पर घेराबंदी कर दी.

शुरुआत में दोनों ने बोरे में घरेलू सामान होने का दावा किया

गाड़ी के आते ही दो व्यक्ति दो बड़े जूट के बोरे और दो भूरे रंग के गत्ते के डिब्बे लेकर चढ़ने की कोशिश करते दिखे. शक होने पर उन्हें रोका गया. शुरुआत में दोनों ने बोरे में घरेलू सामान होने का दावा किया, लेकिन जब टीम ने तलाशी ली, तो अंदर से कैप्स्टन रिच फ्लेवर सिगरेट के पैकेट निकले.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद परवेज खान (52 वर्ष), निवासी मुबारक चक, थाना कोतवाली, मुंगेर और मोहम्मद अली (28 वर्ष), निवासी मिर्जाचक, थाना कोतवाली, मुंगेर के रूप में हुई.तलाशी में परवेज खान के बोरे से 1200 पैक और अली के डिब्बों से 1200 पैक बरामद हुए. कुल चौबीस सौ पैकेट मिले, जिनकी कीमत दो लाख सोलह हजार रुपये आंकी गई है.

दिल्ली जैसे बड़े बाजार में इसे असली दाम पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता

पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने यह खेप मुंगेर के मुर्गियाचक के पास एक व्यक्ति से खरीदी थी. पुलिस का मानना है कि मुंगेर और आसपास के इलाकों में ही छोटे-छोटे गुप्त ठिकानों पर नकली सिगरेट बनाने का काम चल रहा है. यहां सस्ता तंबाकू, नकली कागज और नकली डिब्बा बंदी सामग्री से असली ब्रांड की हूबहू नकल तैयार की जाती है. लागत असली से आधी से भी कम आती है और दिल्ली जैसे बड़े बाजार में इसे असली दाम पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता है.

रिपोर्ट: प्रशांत कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More