SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मोतिहारी में चल रही नकली पेट्रोल का बड़ा खेल, चकिया से रक्सौल तक फैला तेल माफिया का जाल, गाड़ियों के इंजन हो रहे खराब

मोतिहारी में मिलावटी पेट्रोल के कारोबार को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं. सूत्रों के मुताबिक, चकिया, छपवा चौक और रक्सौल समेत कई इलाकों में नकली पेट्रोल बनाने और बेचने का खेल चल रहा है. इस नकली पेट्रोल के कारण गाड़ियों का इंजन खराब हो रहा है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 21, 2026, 10:00 AM IST | Updated: Oct 21, 2026, 10:07 AM IST
Image Credit: मोतिहारी में चल रही नकली पेट्रोल का बड़ा खेल
Join

बिहार के मोतिहारी में बड़े पैमाने पर मिलावटी पेट्रोल बेचे जाने का मामला सामने आया है. मिलावटी पेट्रोल के कारण गाड़ियों  के इंजन खराब होने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं. हालांकि, कई लोग इसे इथेनॉल वाले पेट्रोल की समस्या समझकर चुप रह जाते हैं, जबकि उनकी गाड़ियों को नकली पेट्रोल से नुकसान पहुंच रहा है. सूत्रों की मानें तो नकली पेट्रोल बनाने का खेल चकिया से लेकर छपवा चौक तक चल रहा है. नकली पेट्रोल रक्सौल से लेकर मोतिहारी शहर के एक पेट्रोल पंप तक बेचे जाने की बात कही जा रही है.

कैसे बनता है नकली पेट्रोल?

नकली पेट्रोल बनाने के लिए साल्वेंट या थिनर को फर्जी जीएसटी बिल के जरिए मोतिहारी के चकिया और छपवा चौक तक मंगवाया जाता है. इसके बाद इसमें पाउडर वाले केमिकल या किसी लिक्विड की एक चुटकी मिलाई जाती है, जिससे साल्वेंट या थिनर का रंग बिल्कुल पेट्रोल जैसा हो जाता है. नकली पेट्रोल तैयार होने के बाद पेट्रोल माफिया इसे चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर सस्ती कीमत पर पहुंचाते हैं. नकली पेट्रोल के मामले में पेट्रोल पंपों की ठोस निगरानी नहीं होने और नकली पेट्रोल बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण मोतिहारी में यह धंधा दिन-दूनी, रात-चौगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें: मोतिहारी में राकेश शर्मा के घर पुलिस का छापा, इसकी वजह कहीं नागा सिंह की बेशकीमती जमीन तो नहीं?

कहां बनता है नकली पेट्रोल?

सूत्रों की मानें तो सदर अनुमंडल, चकिया और रक्सौल अनुमंडल में नकली पेट्रोल बनाने का काम होता है. बताया जा रहा है कि सदर अनुमंडल में NH के किनारे नकली पेट्रोल बनाने के लिए एक बड़ा प्लांट लगाने की तैयारी भी चल रही है. इसके पीछे साह नाम के एक व्यक्ति का हाथ होने की बात कही जा रही है.

कौन हैं इस खेल के मास्टरमाइंड?

मोतिहारी के रक्सौल, सदर और चकिया अनुमंडल में पुलिस ने नकली पेट्रोल के मामले में कार्रवाई की है, लेकिन तेल के इस धंधे से जुड़े बड़े नामों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है. साह नाम के एक बड़े तेल माफिया के बारे में बताया जाता है कि पेट्रोल के धंधे से वह करोड़पति नहीं, बल्कि अरबपति बन चुका है. मोतिहारी में कई जगहों पर उसके नाम पर या बेनामी तरीके से बेशकीमती जमीन होने की बात कही जा रही है, जो कई एकड़ में फैली हुई बताई जाती है. सूत्रों की मानें तो साह की योजना अब मोतिहारी से आसपास के जिलों में नकली पेट्रोल भेजने की है. साह के अलावा कई अन्य छोटे-बड़े लोग भी नकली पेट्रोल बनाने के धंधे में शामिल बताए जा रहे हैं.

रिपोर्ट: पंकज कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES