SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'फातिहा पढ़ने घर आता था मौलाना, 4 बच्चों की मां और मेरी पत्नी से इश्क हो गया, दोनों फरार', थाने पहुंचा पति

नवादा में चार बच्चों की मां मौलाना के साथ फरार हो गई. पति ने थाने में न्याय की गुहार लगाई है. पति का आरोप है कि फातिहा पढ़ने के लिए मौलाना घर आता था. इस बीच पत्नी से प्रेम-प्रसंग हो गया. फिलहाल, नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 20, 2026, 17:45 IST | Updated: Nov 20, 2026, 18:07 IST
Image Credit: मौलाना के इश्क में 4 बच्चों की मां फरार, पति ने पुलिस से लगाई गुहार (Z News)
Join

बिहार के नवादा जिला के नगर थाना क्षेत्र के नानू नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चार बच्चों की मां के कथित तौर पर एक मौलाना के साथ फरार होने का आरोप लगाया है. इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया

मामले को लेकर पति फिरोज आलम ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. फिरोज आलम का आरोप है कि संबंधित मौलाना फातिहा पढ़ने के लिए उनके घर आया करता था. इसी दौरान उसकी पत्नी से नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया.

मौलाना के इश्क में 4 बच्चों की मां फरार, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

पति फिरोज आलम के अनुसार, उन्हें पत्नी और मौलाना के संबंधों को लेकर शक हुआ था. इसके बाद उन्होंने मौलाना को घर आने से भी मना कर दिया था. लेकिन अचानक उनकी पत्नी चार बच्चों के साथ घर से चली गई. फिरोज आलम का आरोप है कि उनकी पत्नी उसी मौलाना के साथ फरार हुई है. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में अपनी परेशानी भी जाहिर की.

महिला के लापता होने को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया

वहीं, इस मामले पर नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि महिला के लापता होने को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है, उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है.

दरभंगा में युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला

वहीं, दरभंगा में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि अश्लील फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जा रही है. इस मामले में सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने महिला थाना में आवेदन देकर पुलिस अवर निरीक्षक (SI) नीतीश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

युवती का आरोप है कि दारोगा नीतीश कुमार उसे मंदिर ले गया, जहां ईश्वर को साक्षी मानकर उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली. इसके बाद कई बार होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया, जो आरोपित के मोबाइल में है.

रिपोर्ट: यशवंत सिन्हा

यह भी पढ़ें: नशे की लत ने उजाड़े घर, बच्चों तक पहुंचा जहर... पढ़े पीड़ितों की दर्दनाक कहानियां उन्हीं की जुबानी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES