App

IPS मेस जैसी सुविधाएं, बेसमेंट पार्किंग और जिम... पटना में पुलिसकर्मियों के लिए बनेगा शानदार गेस्ट हाउस

बिहार की राजधानी पटना में पुलिसकर्मियों के लिए एक शानदार गेस्ट हाउस का निर्माण होने वाला है. यह उन पुलिस जवानों के लिए होगा, जो अपराधियों का पीछा करते हुए दूसरे जिलों या राज्यों से पटना आएंगे, उनके लिए आराम करने की सुविधा होगी.

IPS मेस जैसी सुविधाएं, बेसमेंट पार्किंग और जिम... पटना में पुलिसकर्मियों के लिए बनेगा शानदार गेस्ट हाउस
Image Credit: पटना में पुलिसकर्मियों के लिए बनेगा शानदार गेस्ट हाउस (Photo- AI)

बिहार में पुलिस एसोसिएशन मॉडर्न गेस्ट हाउस तैयार करने जारी है. इसमें अपराधियों का पीछा करते हुए दूसरे जिलों या राज्यों से पटना आने वाले पुलिसकर्मियों के लिए आराम करने की सुविधा होगी. इसका मतलब हुआ कि बाहर के पुलिसकर्मियों को अब महंगे और असुरक्षित होटलों में ठहरने से मुक्ति मिलने जा रही है! चलिए जानने कि कोशिश करते हैं कि बिहार में पुलिस एसोसिएशन के मॉडर्न गेस्ट हाउस में क्या-क्या होंगी सुविधाएं?

दरअसल, बिहार पुलिस एसोसिएशन के 2 मैंगल्स रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय परिसर में करीब 17.53 करोड़ रुपए की लागत से भव्य और अत्याधुनिक गेस्ट हाउस बनाया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की ओर से जमीन की पैमाइश पूरी कर ली गई है. इसके लिए डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है. विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर को प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही निर्माण का काम शुरू हो जाएगा. जानकारी के अनुसार, पुलिस एसोसिएशन का मॉर्डन गेस्ट हाउस आईपीएस मेस की तर्ज पर बनेगा, इसके लिए वह प्रस्तावित है. यह गेस्ट हाउस जी प्लस-4 होगा.

ध्यान दीजिएगा कि दूसरे राज्य या पटना जिले के बाहर से ड्यूटी पर आने वाले पुलिसकर्मियों के पास अक्सर सर्विस हथियार और गोला-बारूद होता है, जिसे निजी होटलों में संभालकर रखना सुरक्षा के लिहाज से काफी जोखिम भरा होता है. इसी समस्या का स्थायी समाधान निकालते हुए यह गेस्ट हाउस तैयार किया जा रहा है.

1. होटलों के मुकाबले यह ठहराव काफी सस्ता होगा. 

2. 24 घंटे का किराया मात्र 250 से 500 रुपए तक तय किया गया है.

3. सेंट्रलाइज्ड किचन और मेस की व्यवस्था होगी, जहां एक वक्त के खाने का खर्च केवल 50 से 60 रुपए होगा.

4. पुलिस महानिदेशक (DGP) की अध्यक्षता वाली एक विशेष समिति इस गेस्ट हाउस की व्यवस्था संभालेगी. 

5. ये विशेष समिति समय-समय पर इसकी समीक्षा भी करेगी.

पुलिस के मॉडर्न गेस्ट हाउस में ये सुविधाएं मिलेंगी, जानिए
- 500 से अधिक लोगों की क्षमता वाला हॉल और मंच भी होगा.
- 40 गाड़ियों की क्षमता वाली बेसमेंट पार्किंग उपलब्ध होगी.
- 125 लोगों की क्षमता वाला आधुनिक मीटिंग हॉल होगा, जिसमें बैठक होगी.
- 60 लोगों की क्षमता वाला डाइनिंग हॉल भी होगा, जहां पर खाना खाया जाएगा.
- 66 अटैच बाथरूम वाले प्राइवेट कमरे होंगे.
- 12 डोरमेट्री, हर में 5 बेड, कुल 60 लोगों की क्षमता होगी.
- जिम और योगा सेंटर की व्यवस्था होगी.
- सेंट्रलाइज्ड किचन की सुविधा होगी.
- हर फ्लोर पर 3 कैफेटेरिया भी होगा.
- होटल से कई गुना सस्ता ठहरना होगा.
- टेरेस एरिया और झंडोत्तोलन स्थल भी होगा.
- एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारियों के लिए विशेष कमरे होंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More