App

मैदान में घोड़ों की प्रैक्टिस कराते दिखे अनंत सिंह, 25 नवंबर को होगा महामुकाबला, कई जिलों से पहुंच रहे नामी घोड़े

अनंत सिंह की बेटी की शादी में भव्यता दिखेगी. इसके लिए नदवां गांव में घुड़दौड़ की तैयारी जोरों पर चल रही है. यहां पर कई जिलों के नामी घोड़े पहुंच रहे हैं. मैदान में घोड़ों की प्रैक्टिस कराते अनंत सिंह नजर आए. 25 नवंबर को महामुकाबला होगा.

मैदान में घोड़ों की प्रैक्टिस कराते दिखे अनंत सिंह, 25 नवंबर को होगा महामुकाबला, कई जिलों से पहुंच रहे नामी घोड़े
Image Credit: ग्राउंड में घोड़ों की प्रैक्टिस कराते दिखे अनंत सिंह (Photo-AI)

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियों के बीच घुड़दौड़ की चर्चा जोरों पर है. देश के नामी घोड़े 25 नवंबर को आयोजित घुड़दौड़ में भाग लेंगे. छठ समाप्त होते ही घोड़े यहां पहुंचने लगे हैं. आज बिहार के सारण समेत कई जिलों से सात घोड़े घुड़दौड़ में भाग लेने पहुंचे हैं. अनंत सिंह ने घोड़ों के रहने के लिए यहां घुड़साल भी बनाया है. आज फिर अनंत सिंह एक दर्जन घोड़ों की प्रैक्टिस देखने समर्थकों के साथ ग्राउंड पहुंचे, जहां सैकड़ों लोग मौजूद थे.

फर्स्ट प्राइज थार सम्मान और प्यार का प्रतीक, शादी और घुड़दौड़ की तैयारी

विवेका पहलवान के भाई अरविंद पहलवान ने बताया कि शादी और घुड़दौड़ की तैयारी अच्छी चल रही है. नदवां गांव में घुड़दौड़ की परंपरा रही है, जिसे अब विधायक जी ने जिंदा रखा है. उनका घोड़ा भी देश में कई घुड़दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है और उसे कई प्राइज भी मिले हैं. फर्स्ट प्राइज थार सम्मान और प्यार का प्रतीक है. नदवां में इससे पहले भी घुड़दौड़ आयोजित होते रहे हैं. इधर कम हुआ है, लेकिन अनंत सिंह इसे जिंदा रखे हुए हैं.

यूपी, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों से पहुंचेंगे लोग

शादी में यूपी, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों से लोग पहुंचेंगे. पंजाब के एक युवक ने कहा कि वह पंजाब से छठ महापर्व मनाने बिहार आए थे. इसके बाद वे अनंत सिंह से मिलने पहुंचे. अब वे 25 नवंबर को शादी और घुड़दौड़ देखने के बाद लौटेंगे. पंजाब में उन्होंने पहले भी कई घुड़दौड़ देखे हैं. यहां और पंजाब की घुड़दौड़ भी एक ही जैसी होती है. शादी की तैयारी भव्य हो रही है, उन्हें अनंत सिंह से काफी लगाव है.

भव्य टेंट-पंडाल लगाए जा रहे हैं, हेलीपैड भी बनाए जा रहे

रोहित सिंह ने कहा कि यहां भव्य टेंट-पंडाल लगाए जा रहे हैं, हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं. उन्होंने पहले कभी ऐसी शादी नहीं देखी है. उन्हें इस शादी में यह बात अच्छी लगी कि कोई भी आकर खाना खा सकता है, चाहे उन्हें कार्ड मिला हो या ना मिला हो. इस शादी से बिहार का नाम भी रोशन हो रहा है.

रिपोर्ट: चंदन राय

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More