App

'लालू-तेजस्वी मिलकर निशांत को बनाएंगे सीएम', राजद सांसद अभय कुशवाहा का बड़ा दावा, मची सियासी खलबली

राजद सांसद अभय कुशवाहा ने एक बड़ा बयान देकर बिहार की सियासत में खलबली मचा दी. उन्होंने कहा कि अगर निशांत कुमार आते हैं, तो उनका स्वागत रहेगा. लालू-तेजस्वी मिलकर निशांत को सीएम बनाएंगे.

'लालू-तेजस्वी मिलकर निशांत को बनाएंगे सीएम', राजद सांसद अभय कुशवाहा का बड़ा दावा, मची सियासी खलबली
Image Credit: राजद सांसद अभय कुशवाहा (Photo-वीडियो ग्रैब)

बिहार में सत्ता को लेकर वर्तमान में चल रही अटकलों, बयानबाजी और कयासों को लेकर औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा ने अपनी बातें रखी. राजनीतिक मुद्दे पर बोलते हुए औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि मुंबई में जो बयानबाजी छठ पर्व को लेकर हो रही है, वह ठीक नहीं है. देश में जो राज्यवार लिंगभेद पर राजनीति कर रहे हैं, वह हिंदुस्तान में नहीं होनी चाहिए.

'नीतीश कुमार साथ में आना चाहते हैं, तो उनका स्वागत रहेगा'

वहीं, रोहिणी आचार्य के इस बयान पर कि नीतीश कुमार चाचा हैं. इस पर अभय कुशवाहा ने कहा कि रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को चाचा कहा है, तो इसमें गलत क्या है? अगर नीतीश कुमार साथ में आना चाहते हैं, तो उनका स्वागत रहेगा. 

'लालू-तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाएंगे'

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने मिलकर नीतीश कुमार को पूर्व में भी मुख्यमंत्री बनाया था. अगर वे फिर साथ आते हैं, तो लालू-तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाएंगे. लालू-तेजस्वी ने बहुत कार्य किया है, किंतु लोग भूल जाते हैं, यह अलग बात है.

'चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान के पास जब कुछ नहीं था, तब...'

राजद सांसद अभय कुशवाहा ने यह भी कहा कि चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान के पास जब कुछ नहीं था, तब उन्हें राज्यसभा में भेजने का काम लालू प्रसाद यादव ने किया था. हम सिर्फ नीतीश कुमार की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि रामविलास पासवान के संबंध में भी बात कर रहे हैं.

'बिहार में राजद की 25 सीटें हैं, लेकिन सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत'

अभय कुशवाहा ने कहा कि बिहार में राजद की 25 सीटें हैं, लेकिन सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत, वोट शेयर मतदाता-मालिक ने राजद को ही दिया है. भारतीय जनता पार्टी कहती है कि वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन उनका वोट कहां है? सबसे ज्यादा वोट बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के हिस्से में आए हैं.

'साल 2029 में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे'

राजद सांसद अभय कुशवाहा ने यह भी कहा कि यूपी में परिवर्तन की लहर बन चुकी है, उत्तर प्रदेश में अगले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बनेंगे. वहीं, साल 2029 में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे.

रिपोर्ट: जय प्रकाश कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More