App

IPL 2027 Auction: 3 साल बाद भारत लौटा IPL ऑक्शन, गोवा में लगेगी खिलाड़ियों की बोली, 47.45 करोड़ लेकर उतरेगी ये टीम- Zee News Hindi

IPL 2027 मिनी ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का ऐलान हो गया है. 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली नीलामी में 10 टीमें 66 खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगी, जबकि LSG, KKR और SRH के बड़े पर्स से ऑक्शन में रोमांचक जंग देखने को मिलेगी.

IPL 2027 Auction: 3 साल बाद भारत लौटा IPL ऑक्शन, गोवा में लगेगी खिलाड़ियों की बोली, 47.45 करोड़ लेकर उतरेगी ये टीम- Zee News Hindi
Image Credit: IPL 2027 Players Auction

IPL 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा. इससे पहले IPL का ऑक्शन लगातार तीन बार विदेश में आयोजित किया गया था. साल 2023 में दुबई, साल 2024 में जेद्दा और साल 2025 में अबू धाबी में IPL की नीलामी हुई थी.

बता दें कि इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सभी 10 फ्रेंचाइजी ने 2027 के मिनी-ऑक्शन से पहले अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ बने रहेंगे. 

रिटेंशन लिस्ट फाइनल होने के बाद, अब सभी फ्रेंचाइजी का ध्यान मिनी-ऑक्शन पर होगा. 10 टीमों में कुल 66 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें 25 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 47.45 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी. इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास 41.65 करोड़ रुपये और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास 40.15 करोड़ रुपये की रकम मौजूद है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More