)
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की अंतरिम जमानत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान को अंतरिम जमानत दी थी. फिलहाल वह गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं. सुप्रीम कोर्ट में मामले को लेकर ED के वकील ने तत्काल सुनवाई की मांग की. इस पर कोर्ट ने कल सुनवाई का भरोसा दिया है.
सुनवाई के दौरान जस्टिस बागची ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर आजम खान जमानत पर रहते हैं तो इससे आसमान नहीं टूट पड़ेगा. उन्होंने कहा कि उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दिया जाए.
ED की ओर से ASG एसवी राजू ने चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच से जल्द सुनवाई की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट ने कल सुनवाई का भरोसा दिया है. अब सुप्रीम कोर्ट में कल होने वाली सुनवाई पर सबकी नजरें रहेंगी.