भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /315 बोर के कारतूस, ड्रिल मशीन और 12 हैक्सा ब्लेड...जमुई में मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस ने 3 लोगों को दबोचा

315 बोर के कारतूस, ड्रिल मशीन और 12 हैक्सा ब्लेड...जमुई में मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस ने 3 लोगों को दबोचा

जमुई पुलिस ने मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा बुधवार को किया है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में उपकरण को बरामद किया है. साथ ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है.

Edited ByShailendra
Published: Oct 21, 2026, 08:21 PM IST|Updated: Oct 21, 2026, 08:33 PM IST
joinshare
315 बोर के कारतूस, ड्रिल मशीन और 12 हैक्सा ब्लेड...जमुई में मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस ने 3 लोगों को दबोचा
Image Credit: जमुई में मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में उपकरण बरामद (Photo- वीडियो ग्रैब)

About the Author

    Shailendra

    Shailendra

    शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

    जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

    2

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    3

    कौन है धौलपुर की लेडी डॉन पूजा? जो 3 साल तक पुलिस को दे रही था चकमा, जयपुर से हुई गिरफ्तार

    4

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    5

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में जमुई पुलिस ने मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. मौके से दो जिंदा कारतूस समेत हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए हैं. वहीं, इस मामले में हथियार निर्माण और बरामद जखीरे के तार मुंगेर से भी जुड़ने की बात सामने आ रही है. पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है.

    दरअसल, 20 अक्टूबर 2026 को सिकंदरा थाना कांड संख्या 283/2026 के सिलसिले में गिरफ्तार छोटू पासवान उर्फ टीनू कुमार (25), निवासी मिर्चा, थाना जमुई से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मिर्जा पाठकचक के नहर किनारे जंगल में छापेमारी की. इस दौरान मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा हुआ और हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए.

    पुलिस ने इस मामले में छोटू पासवान उर्फ टीनू कुमार के अलावा कथित फैक्ट्री संचालक जमशेद अली उर्फ तोफीक मलिक और उसके सहयोगी डब्लू कुमार उर्फ बौद्ध यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर हथियार निर्माण के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

    हथियार बनाने से लेकर सप्लाई तक की जांच

    पुलिस की जांच का दायरा अब हथियार निर्माण तक सीमित नहीं है. हथियार कहां तैयार किए जा रहे थे, उनकी सप्लाई किन इलाकों में होती थी और इस अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इन बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है. इसी क्रम में मुंगेर से भी तार जुड़ने की बात सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है.

    भारी मात्रा में उपकरण बरामद

    पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मौके से .315 बोर के दो जिंदा कारतूस, एक ड्रिल मशीन, एक हैंड वाइस, एक मैगजीन फार्म, 12 साइकिल फार्म, पांच गोल रेती, एक मैगजीन स्प्रिंग, तीन पीस चदरा, 12 हैक्सा ब्लेड, पांच वायर स्प्रिंग, तीन ड्रिल बिट समेत अन्य छोटे-छोटे उपकरण बरामद किए गए हैं.

    एसपी विश्वजीत दयाल की निगरानी में कार्रवाई

    जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई को अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ अहम सफलता माना जा रहा है. बहरहाल, पुलिस हथियार बनाने से लेकर उनकी सप्लाई तक के पूरे नेटवर्क की छानबीन कर रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इस कारोबार में मुंगेर समेत अन्य इलाकों के किन लोगों की संलिप्तता है.

    रिपोर्ट: अभिषेक निरला

    यह भी पढ़ें: बिहार में गोलीबारी की दो घटनाओं से मचा हड़कंप, नालंदा में ट्रक चालक की हत्या, वहीं समस्तीपुर में भी युवक को लगी गोली

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Jamui News