SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भोजपुरी के शेक्सपीयर भिखारी ठाकुर के गांव कुतुबपुर पर अस्तित्व का संकट, दो दिनों में 1200 मीटर भूभाग गंगा में समाया

पिछले 50 साल में गंगा नदी 5 किलोमीटर तक आगे बढ़ चुकी है और बीते दो दिनों में 1200 मीटर जमीन नदी निगल चुकी है. इससे भिखारी ठाकुर के पैतृक गांव कुतुबपुर समेत दियारा क्षेत्र के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं.

Reported By Zee Bihar Network Edited By Sunil Mishra
Published: Oct 31, 2026, 02:09 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 02:12 PM IST
Image Credit: भोजपुरी के शेक्सपीयर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के गांव कुतुबपुर पर अस्तित्व का संकट मंडरा रहा है. (AI Image)
Join

गंगा की बदलती धारा और लगातार हो रहे भीषण कटाव ने दियारा क्षेत्र के अस्तित्व पर संकट खड़ा कर दिया है. पिछले पांच दशकों में करीब पांच किलोमीटर भूभाग गंगा की धारा में समा चुका है. वहीं, हाल के दो दिनों में करीब 1200 मीटर क्षेत्र में हुए कटाव ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है. स्थिति यह है कि भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले महान लोककवि भिखारी ठाकुर के पैतृक गांव कुतुबपुर के अस्तित्व पर भी खतरा मंडराने लगा है. दूसरे दिन भी तेज पछुआ हवा के बीच गंगा का कटाव जारी रहा और नदी किनारे की जमीन देखते ही देखते ध्वस्त होती रही.

कटावरोधी कार्यों की खुली पोल, तेज धारा में बहे बालू भरे बोरे

कटाव रोकने के लिए प्रशासन और जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे उपायों की जमीनी हकीकत भी सामने आने लगी है. नदी किनारे कटाव रोकने के लिए डाले गए बालू भरे बोरे गंगा की तेज धारा में बह गए. इससे कटावरोधी कार्यों की प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की ओर से किए जा रहे कार्य महज खानापूर्ति साबित हो रहे हैं. पांच दशकों से हर साल बाढ़ के बाद सैकड़ों एकड़ उपजाऊ जमीन गंगा में समाती रही है, लेकिन अब तक कटाव रोकने के लिए कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है.

READ ALSO: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' से बिहार में बिगड़ा मौसम, पटना समेत सभी जिलों में अलर्ट

सात गांवों पर सीधा खतरा

वर्तमान में कोटवापट्टी रामपुर पंचायत के दयालचक, कुतुबपुर, चकिया, सुरतपुर, सबलपुर तथा रायपुर बिंदगावां पंचायत के बिंदगावां और बलवन टोला गांव कटाव की चपेट में हैं. स्थानीय मुखिया ने कहा कि विभागीय स्तर पर कटावरोधी कार्यों के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है. उन्होंने मांग की कि कोटवापट्टी रामपुर और रायपुर बिंदगावां दोनों पंचायतों में एक साथ बड़े पैमाने पर बल्ला पायलिंग और बोल्डर पिचिंग का कार्य कराया जाए. अलग-अलग और छोटे स्तर पर किए जा रहे कार्यों से कटाव पर प्रभावी रोक लगाना संभव नहीं है.

बस्तियों तक पहुंचने लगा गंगा का खतरा

ग्रामीणों ने बताया कि दो दिनों में करीब 1200 मीटर भूभाग कटने से अब नदी से कटान का खतरा बस्तियों तक पहुंचने लगा है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि तत्काल आपात स्तर पर ठोस तकनीकी कार्ययोजना बनाकर कटाव रोकने का काम शुरू नहीं किया गया तो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध दियारा क्षेत्र का बड़ा हिस्सा गंगा की धारा में विलीन हो सकता है. ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग से अविलंब प्रभावी कार्रवाई की मांग की है.

छपरा से राकेश की रिपोर्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES