भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /कोलकाता में भगदड़ के बाद मुजफ्फरपुर प्रशासन अलर्ट: DM और SSP ने देर रात पूजा पंडालों व ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा

कोलकाता में भगदड़ के बाद मुजफ्फरपुर प्रशासन अलर्ट: DM और SSP ने देर रात पूजा पंडालों व ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा

कोलकाता में दुर्गा पूजा में भगदड़ होने के बाद मुजफ्फरपुर के DM और SSP कांतेश कुमार मिश्रा अलर्ट मोड पर है. दोनों ने कल देर रात पूजा पंडालों और ट्रैफिक रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लिया. सुरक्षा को लेकर प्रशासन को निर्देश भी दिया.

Edited ByRupak Kumar
Published: Oct 18, 2026, 06:44 AM IST|Updated: Oct 18, 2026, 06:58 AM IST
joinshare
कोलकाता में भगदड़ के बाद मुजफ्फरपुर प्रशासन अलर्ट: DM और SSP ने देर रात पूजा पंडालों व ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा
Image Credit: DM और SSP ने देर रात पूजा पंडालों का किया निरीक्षण (zee media)

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Muzaffarpur News: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान मची भगदड़ के बाद मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. पूजा पंडालों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है. आपको बता दे कि देर रात मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी कुमार गौरव एवं एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों और निर्धारित ट्रैफिक रूट का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ प्रबंधन के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों के साथ रामदयालुनगर, सरैयागंज टावर, पंकज मार्केट सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया. इस दौरान पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और उनके आवागमन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पूजा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: VTR में पर्यटकों के लिए खुशखबरी! जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर और हाथी सफारी

ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

इसके साथ ही जिलाधिकारी और एसएसपी ने मार्गों का निरीक्षण कर ट्रैफिक व्यवस्था की भी समीक्षा की. इस दौरान पूजा पंडालों तक श्रद्धालुओं को आसानी से पहुंचने, भीड़ होने के दौरान वाहनों के आवागमन को सही ढंग से संचालित करने और आवागमन में हो रही परेशानियों को दुर करने पर चर्चा की गई. अधिकारियों ने पूजा समितियों के सदस्यों से भी बात किया और उन्हें प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा. साथ ही, आयोजन के दौरान प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए.

शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने पर जोर

जिला प्रशासन की ओर से दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है. प्रशासन का उद्देश्य है कि पूजा के दौरान आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी लोग शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें. जिला प्रशासन ने पूजा समितियों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

रिपोर्ट: मणितोष कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Muzaffarpur News