SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

किरण बेदी ने एसपी स्वर्ण प्रभात की जमकर की तारीफ, एंटी-ड्रग्स अभियान को लेकर एक्स पर दी बधाई

Motihari News: बिहार के मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के एंटी-ड्रग्स अभियान की पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने जमकर सराहना की है. उनके दो साल के कार्यकाल में करीब 100 ड्रग तस्करों को सजा दिलाने और 52 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त करने की जानकारी सामने आई है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 10, 2026, 06:34 PM IST | Updated: Oct 10, 2026, 06:45 PM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

Motihari News: बिहार पुलिस के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी और मोतिहारी के SP स्वर्ण प्रभात का एंटी-ड्रग्स अभियान राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में है. देश की पहली महिला IPS अधिकारी और दिल्ली की पूर्व पुलिस कमिश्नर किरण बेदी ने उनके इस अच्छे काम की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जमकर सराहना की है. उन्होंने स्वर्ण प्रभात और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए अभियान की सफलता को लेकर उत्साह बढ़ाया है. नशे के इस अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस के इस कार्रावाई को नशे के नेटवर्क पर रोक लगाने के दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहे है.

किरण बेदी ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?
किरण बेदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात और उनकी टीम के काम की प्रशंसा की. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि 'शानदार और राष्ट्रीय आभार. आपकी सफलता का सिलसिला यूं ही जारी रहे. उद्देश्य की ईमानदारी के साथ दृढ़ संकल्प ही सफलता की कुंजी है. स्वर्ण प्रभात आईपीएस और आपकी पूरी टीम को बधाई.'  किरण बेदी की इस सार्वजनिक सराहना के बाद स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में चलाए जा रहे एंटी-ड्रग्स अभियान की चर्चा तेज हो गई है. उनके संदेश को पुलिस टीम के प्रयासों और नशे के खिलाफ जारी कार्रवाई के लिए प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है.

https://x.com/thekiranbedi/status/2108240065814208938?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2108240065814208938%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=

ये भी पढ़ें: डीएम सौरभ सुमन यादव का ऑन-द-स्पॉट एक्शन: मोतिहारी जनता दरबार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े अफसर, शिकायतों का तुरंत हुआ निपटारा

दो साल के कार्यकाल में ड्रग माफियाओं पर सख्ती
मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के दो साल के कार्यकाल के दौरान ड्रग माफियाओं के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत लगभग 100 अपराधियों को सजा दिलाई जा चुकी है. इसके साथ ही 52 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद हुआ है.

52 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त
पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए करीब 52 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध नशीले पदार्थों और ड्रग्स को जब्त किया है. किरण बेदी द्वारा मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात और उनकी पूरी टीम के काम की सार्वजनिक तौर पर तारीफ किए जाने के बाद से पुलिस महकमे और जिला प्रशासन में उत्साह का माहौल है. इस बड़ी सफलता को बिहार में अपराध और नशामुक्ति के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक मील का पत्थर माना जा रहा है.

रिपोर्ट: पंकज कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES