खगड़िया एसपी पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, दर्ज कराया मामला
खगड़िया जिले के एसपी भानु प्रताप की पत्नी पूजा सिंह ने बिहार राज्य महिला आयोग में आवेदन दिया है. उन्होंने अपने आईपीएस पति के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. पूजा सिंह ने अपने एसपी पति पर उत्पीड़न करने का आरोप लगया है. वहीं, आयोग की अध्यक्ष ने वरीय अधिकारी को पत्र लिखकर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है.
खगड़िया जिले के एसपी भानु प्रताप की पत्नी पूजा सिंह ने बिहार राज्य महिला आयोग में आवेदन दिया है. उन्होंने अपने आईपीएस पति के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. पूजा सिंह ने अपने एसपी पति पर उत्पीड़न करने का आरोप लगया है. वहीं, आयोग की अध्यक्ष ने वरीय अधिकारी को पत्र लिखकर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है.
बिहार राज्य महिला आयोग ने पत्र जारी कर दी जानकारी
पूजा सिंह ने बिहार राज्य महिला आयोग को दी गई अपनी शिकायत में कहा कि अब यह मामला निजी नहीं रह गया है. हस्ताक्षेप जरूरी हो गया है. वहीं, बिहार महिला आयोग की तरह से पत्र जारी कर इसकी जानकार दी गई. बिहार राज्य महिला आयोग ने लिखा कि अध्यक्ष के सामने 26 अक्टूबर सोमवार को पूजा सिंह ने अपने पति भानु प्रताप सिंह, आईपीएस के खिलाफ उत्पीड़न से संबंधित मामले दर्ज कराया. आवेदिका के द्वारा लगाए गए आरोप अत्यंत गंभीर और महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा से जुड़े हैं.
पूजा सिंह के पति के महिला आयोग ने भेजा नोटिस, कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखिए
आयोग की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अध्यक्ष महोदय की ओर से आवेदिका द्वारा दर्ज वाद से संबंधित वरीय अधिकारियों को पत्र लिखकर आवेदिका के सुरक्षा और अन्य व्यवस्था के मामले में तीन दिनों के अन्दर प्रतिवेदन की मांग की गई है. साथ ही आवेदिका के पति भानु प्रताप सिंह को आयोग कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए सम्मन भेजा गया है.
आईपीएस अधिकारी का पक्ष नहीं आया है सामने
वहीं, अब हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आयोग अपनी जांच के बाद क्या रिपोर्ट सामने लाता है. हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में अभी तक आरोपी आईपीएस अधिकारी का पक्ष सामने नहीं आ पाया है और न ही पूजा सिंह की शिकायत के तमाम पन्ने सार्वजनिक हुए हैं.
रिपोर्ट: प्रिंस कुमार कुशवाहा
यह भी पढ़ें: अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और एक्शन, खाली करना होगा पटना का सरकारी आवास, सरकार ने भेजा नोटिस