App

चिराग पासवान को ट्रांसजेंडर बताने पर भड़के जीतन राम मांझी, सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई!

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को कथित रूप से ट्रांसजेंडर कहे जाने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कड़ी आपत्ति जताई है. उनकी आपत्ति पर सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई है. कुछ लोग इस घटनाक्रम पर सरप्राइज भी हैं.

चिराग पासवान को ट्रांसजेंडर बताने पर भड़के जीतन राम मांझी, सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई!
Image Credit: चिराग पासवान को ट्रांसजेंडर बताने पर भड़के जीतन राम मांझी (File Photo)

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बीच तनातनी की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार मांझी ने चिराग का समर्थन करते हुए उन्हें ट्रांसजेंडर बताए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है. मांझी ने कहा कि किसी केंद्रीय मंत्री के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है. उन्होंने बिहार सरकार से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. मांझी ने इस संबंध में सोमवार (21 सितंबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि किसी केंद्रीय मंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर उन्हें ट्रांसजेंडर बताना कहीं से ठीक नहीं. मैं बिहार सरकार से केंद्रीय कैबिनेट में हमारे साथी चिराग पासवान जी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के उपर कार्रवाई करने की मांग करता हूं. उन्होंने अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी टैग किया है.

डॉ. राजन सिंह ने की थी विवादित टिप्पणी

बता दें कि हाल ही में मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान चिराग पासवान और एक्टर विशाल सिंह एक साथ बेहद भावुक मुद्रा में नजर आए थे. दोनों पहले भी एक साथ दिखाई दे चुके हैं. इसी को लेकर बिहार राज्य ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड से जुड़े डॉ. राजन सिंह ने केंद्रीय मंत्री चिराग को लेकर इस तरह की विवादित टिप्पणी की थी. राजन सिंह ने दावा किया है कि चिराग पासवान ट्रांसजेंडर समुदाय से आते हैं और उन्होंने अपनी इस पहचान को निजी रखा है. इतना ही नहीं डॉ. राजन ने केंद्रीय मंत्री से अपनी पहचान सार्वजनिक करने की अपील की थी. उनकी इस टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री या उनकी पार्टी लोजपा-रामविलास की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन HAM संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस तरह की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है.  मांझी ने इसी टिप्पणी को आधार बनाकर कार्रवाई की मांग की है.

सोशल मीडिया पर भी शुरू हुई बहस

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तो चिराग पासवान का समर्थन किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई है. उनके ट्वीट पर यूजर्स की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक यूजर ने पूछा कि ट्रांसजेंडर होना कब से बुरी बात हो गई? वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि मांझी चिराग का समर्थन कर रहे हैं या ट्रांसजेंडर शब्द का इस्तेमाल करके उनका मजाक उड़ाया जा रहा है. कुछ लोग जीतन राम मांझी के चिराग पासवान को सपोर्ट करने को लेकर सरप्राइज भी हैं, क्योंकि इससे पहले तक दोनों के बीच में आरक्षण में क्रीमीलेयर के मुद्दे पर काफी टकराव की स्थिति देखने को मिली थी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More