App

गोपालगंज में चंदा मांगने निकले 5 छात्र, 3 लौटे मदरसे, 2 का तालाब में मिला शव; क्या हुआ था उस दिन?

गोपालगंज के थावे में चंदा मांगने गए मदरसे के दो नाबालिग छात्र लापता हो गए थे, जिनके शव दो दिनों में एक ही तालाब से बरामद हुए हैं. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के जरिए मौत की वजह पता लगाने में जुटी है.

गोपालगंज में चंदा मांगने निकले 5 छात्र, 3 लौटे मदरसे, 2 का तालाब में मिला शव; क्या हुआ था उस दिन?
Image Credit: गोपालगंज में तालाब से मिले मदरसे के 2 छात्रों के शव, 3 दिन पहले हुए थे लापता

गोपालगंज में मदरसा के दो छात्रों का शव तालाब से मिला है. दोनों छात्र 3 दिन पहले चंदा के लिए थावे गए थे, जहां से उनके तीन साथी लौटकर मदरसा चले गए. वहीं से 2 छात्र लापता हुए. दोनों का शव बरामद कर लिया गया है और पोस्मार्टन के लिए अस्पताल भेज दिया है.

2 छात्रों के शव बरामद
थावे थाना क्षेत्र के बंगरा पाण्डेय टोला में तालाब से बीते कल एक छात्र का शव बरामद किया गया. वहीं आज यानी कि गुरुवार को एक छात्र का शव बरामद किया गया है. पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच कर रही है. 

23 नवंबर को चंदा मांगने के लिए गए थे थावे, फिर हुए लापता
बीते कल 14 बर्षीय महमद जैद का शव बरामद किया गया था. वहीं आज 13 वर्षीय असरफ अली का शव बरामद किया गया है. दोनों बच्चे सिवान जिले के बरहड़िया थाना क्षेत्र के तेतहली गांव के मदरसा के छात्र थे. बीते 23 नवंबर को चंदा मांगने के लिए थावे गए थे, जहां से लापता थे

24 को लापता की FIR दर्ज, अगले दो दिन में दो शव बरामद 
सदर एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि 24 नवंबर को दो छात्रों के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद सर्च अभियान चलाया जा रहा है. कल एक छात्र का शव मिला था. वहीं आज दूसरे छात्र का शव बरामद किया गया है. मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नही मिले हैं और मौत के कारणों की जांच की जा रही है.

मधुबनी में मवेशी से टकराई बाइक, 1 की मौत और एक की हालत गंभीर
गुरुवार को मधुबनी में एनएच-227 पर भीषण हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकराई. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना हरलाखी थाना क्षेत्र के विशौल गांव के पास NH-227 की है. सूचना मिलते ही हरलाखी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. दोनों युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल को प्राथमिक इलाज के बाद मधुबनी सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

मृतक की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के सोहपुर गांव निवासी आशीष चौधरी के रूप में हुई है. पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

(गोपालगंज से मदेश तिवारी और मधुबनी से बिंदु भूषण की रिपोर्ट) 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More