SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना के शालीमार कोल्ड स्टोरेज में फूड सेफ्टी की रेड, चूहों के मल-मूत्र के बीच रखे जा रहे थे सामान

पटना के शालीमार कोल्ड स्टोरेज में गंदगी और चूहों के बीच चॉकलेट-ड्राई फ्रूट्स मिले हैं. साथ ही, चांदी के वर्क की जगह हानिकारक एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कर मिठाइयां बेचने का काम किया जा रहा है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 05, 2026, 01:52 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 02:29 PM IST
Image Credit: पटना शालीमार कोल्ड स्टोरेज में छापेमारी, सहरसा में 700KG पनीर जप्त (जी मीडिया- AI IMAGE)
Join

जी मीडिया की खबर के असर के बाद पटना के अनीसाबाद स्थित शालीमार कोल्ड स्टोरेज में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने छापेमारी की, जहां भारी अनियमितताएं पाई गईं. यहां आइसक्रीम बनाने वाला पाउडर, चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स और दीपावली के अवसर पर उपयोग होने वाले अन्य खाद्य पदार्थ स्टोर किए गए थे. चौंकाने वाली बात यह है कि चॉकलेट और दूध से बने उत्पादों को स्टोर करने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं थी.

नहीं की जाती कोल्ड स्टोरेज की सफाई

छापेमारी करने गई टीम को कोल्ड स्टोरेज के अंदर इतनी तेज दुर्गंध का सामना करना पड़ा. खाद्य पदार्थों को जहां स्टोर किया गया था, वहां चूहे और अन्य जीव-जंतुओं के मल-मूत्र भी मिले, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि कोल्ड स्टोरेज की नियमित सफाई नहीं की जाती है. 

फूड इंस्पेक्टर मुकेश कश्यप ने बताया कि खोवा और मिठाइयों की जांच लगातार की जा रही है. बाजार में चांदी के वर्क की जगह हानिकारक एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कर मिठाइयां बेची जा रही हैं, जिसकी जांच की जा रही है. नमूनों को लैब में भेजकर रिपोर्ट आने के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सहरसा में 700 किलो नकली पनीर जब्त

सहरसा में भी दीपावली और छठ पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी सामानों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है. फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. संजय चौधरी के नेतृत्व में शहर के सब्जी बाजार और शंकर चौक स्थित कई दुकानों में औचक छापेमारी की गई. इस दौरान भारी मात्रा में मिलावट का अंदेशा जताते हुए करीब 700 किलो नकली पनीर जब्त किया गया, जिसे नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

दुकानदारों के खिलाफ लिया जाएगा एक्शन

कई अन्य मिठाई दुकानों से भी खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं. जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फूड सेफ्टी अधिकारी डॉ. संजय चौधरी ने बताया कि यह विशेष अभियान जिलाधिकारी और सिविल सर्जन के आदेश पर चलाया जा रहा है. त्योहारों के सीजन में लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए यह छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन, नकली पनीर-मिलावटी मिठाई के खिलाफ छापेमारी, 20 किलो दूषित मिठाई जब्त

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES