सिवान में पटाखा विस्फोट के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद से ही लगभग सभी जिलों में प्रशासन एक्शन मोड में है और लगातार अवैध पटाखा दुकानों और गोदामों पर छापेमारी कर रही है.
गयाजी शहर में एक विकास मित्र की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं, सहरसा के कारू बाबा मंदिर स्थान में फायरिंग केस में पुलिस ने मंदिर के महंत और उनके समर्थकों को गिरफ्तार किया है.
बॉलीवुड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व निजी सचिव दिशा सालियान की मौत को लेकर मुंबई कोर्ट ने CBI को जांच करने का दिया आदेश. सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे बड़े भाई सह बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि एकबार फिर से हमलोगों को उम्मीदें जगी है.
केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही पीएम सूर्य घर फ्री बिजली योजना को लेकर सहरसा में लोगों के बीच उत्साह देखा जा रहा है. यहां पर लोग अपने छतों पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं और लाभ ले रहे हैं.