दिवंगत फिल्म बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं. कोर्ट के इस आदेश के बाद बिहार के सहरसा में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बड़े भाई सह बीजेपी के विधायक नीरज कुमार बबलू और उनके परिवार वालों को एकबार फिर से उम्मीद जगी है.
'सुशांत सिंह राजपूत की मौत के रहस्य से भी पर्दा उठ जाएगा'
परिवार वालों को लगता है कि दिशा सालियान की मौत की जब जांच होगी और इसका खुलासा होगा, तो फिर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के रहस्य से भी पर्दा उठ जाएगा और इन दोनों के मौत के पीछे आखिर कौन हैं? वो भी सामने आ जाएगा.
सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे बड़े भाई हैं बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू
बीजेपी कोटे मंत्री रह चुके और वर्तमान विधायक नीरज कुमार बबलू जो कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे बड़े भाई हैं, उनका साफ-साफ कहना है कि पहले दिशा सालियान की हत्या हुई और फिर उसके कुछ दिन बाद सुशांत की हत्या हुई मौत से दिशा सालियान की मौत के बाद सुशांत ने घर वालों को यह अंदेशा जताया था कि उसकी भी हत्या हो सकती है.
सरकार पर हमलोगों को पूरा पूरा भरोसा: बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू
विधायक नीरज कुमार बबलू का कहना है कि हमलोगों को एक बार फिर से यह उम्मीद जगी है कि दिशा सालियान की मौत की जांच होगी, तो कहीं न कहीं सुशांत की मौत के रहस्य से पर्दा उठ जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई में अब बीजेपी की सरकार है इस सरकार पर हमलोगों को पूरा पूरा भरोसा है कि निष्पक्ष जांच होगी और दोषी को सजा मिलेगी.
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून, साल 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में हुई थी.
रिपोर्ट: विशाल कुमार