App

बैरिकेड्स तोड़े...धक्कामुक्की...पुलिस ने जबरन हटाया, पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, अबतक की पूरी अपडेट

गुरुवार को पटना में मेन्स परीक्षा रद्द करने के फैसले को वापस लेने और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) की तारीख जल्द घोषित करने की मांग को लेकर बिहार पुलिस उम्मीदवारों के मुख्यमंत्री आवास घेराव विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने एक प्रदर्शनकारी को हिरासत में लिया.

बैरिकेड्स तोड़े...धक्कामुक्की...पुलिस ने जबरन हटाया, पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, अबतक की पूरी अपडेट
Image Credit: बिहार पुलिस SI उम्मीदवारों ने पटना में विरोध प्रदर्शन किया (Photo-ANI)

बिहार दारोगा भर्ती के मेंस पास अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रक्रिया को लेकर पटना में प्रदर्शन किया. अभ्यर्थियों की मांग है कि मेंस परीक्षा रद्द करने के फैसले को वापस लिया जाए और शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) की तारीख जल्द घोषित की जाए. इसी मांग को लेकर गुरुवार सुबह दस बजे गांधी मैदान के गेट नंबर दस से मुख्यमंत्री आवास की ओर पैदल मार्च शुरू किया गया.

मार्च के दौरान अभ्यर्थी गांधी मैदान से जेपी गोलंबर होते हुए आगे बढ़े. इस दौरान छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी, जिसके बाद पुलिस ने कुछ अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया. इसके बाद छात्र डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ने लगे, जहां प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए उन्हें पीछे हटा दिया. प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने फैसले पर पुनर्विचार करे और भर्ती प्रक्रिया को लेकर जल्द स्पष्ट निर्णय ले.

दरअसल, गुरुवार को पटना में बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) उम्मीदवारों के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सिक्योरिटी बैरिकेड तोड़ दिए. वे मेन्स परीक्षा रद्द करने के फैसले को वापस लेने और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) की तारीख जल्द घोषित करने की मांग कर रहे थे. वहीं, मुख्यमंत्री आवास घेराव विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने बिहार पुलिस उम्मीदवारों को रोका. फिलहाल, डाकबंगला चौराहे पर स्थिति सामान्य है.

दारोगा अभ्यर्थियों के आंदोलन पर सियासत तेज

बिहार दारोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द करने के फैसले को वापस लेने और फिजिकल परीक्षा की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने पटना में पैदल मार्च किया. इस दौरान छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी, जिसके बाद पुलिस ने कुछ अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया. डाकबंगला चौराहे पर प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया. अब इस पर नेताओं के रिएक्शन आने लगे हैं.

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता सुमित शशांक ने कहा कि परीक्षा रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने का फैसला सरकार सोच-समझकर लेती है. राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है और संबंधित विभाग व आयोग युवाओं के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं.

राजद प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने सरकार से दारोगा अभ्यर्थियों की मांगों पर पुनर्विचार करने, रद्द की गई परीक्षा का परिणाम घोषित करने और जल्द फिजिकल परीक्षा की तारीख जारी करने की मांग की. उन्होंने हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा करने और पुलिस पर दुर्व्यवहार के आरोपों पर कार्रवाई की मांग भी की.

रिपोर्ट: शिवम राज

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More