भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /2 लाख युवाओं के भविष्य का सवालः TRE-4 में CTET अपीयरिंग अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया

2 लाख युवाओं के भविष्य का सवालः TRE-4 में CTET अपीयरिंग अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया

बिहार में शिक्षक बहाली के चौथे चरण यानी TRE-4 को लेकर CTET अपीयरिंग अभ्यर्थियों ने आज यानी शुक्रवार (25 सितंबर) को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास का घेराव किया. बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी वीरचंद पटेल पथ स्थित विधायक फ्लैट परिसर पहुंचे.

Written ByK. Raj Mishra
Published: Sep 25, 2026, 03:43 PM IST|Updated: Sep 25, 2026, 03:59 PM IST
joinshare
2 लाख युवाओं के भविष्य का सवालः TRE-4 में CTET अपीयरिंग अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया
Image Credit: TRE-4 में CTET अपीयरिंग अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया (Zee Media)

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

CTET अभ्यर्थियों ने TRE-4 में अपीयरिंग अभ्यर्थियों को मौका देने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास का घेराव किया. अभ्यर्थियों का कहना है कि TRE-4 के विज्ञापन में STET अपीयरिंग अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है, लेकिन CTET अपीयरिंग अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया गया. अभ्यर्थियों का दावा है कि वे पिछले कई दिनों में शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव से मुलाकात कर चुके हैं और उन्हें आश्वासन भी मिला था, लेकिन ऐसा किया नहीं गया. अभ्यर्थियों की मांग है कि CTET अपीयरिंग अभ्यर्थियों को भी TRE-4 में आवेदन का मौका दिया जाए. अभ्यर्थियों ने कहा कि वे आंदोलन करने नहीं, बल्कि अपनी समस्या शिक्षा मंत्री के सामने रखने आए हैं.

मौके पर मौजूद अभ्यर्थियों ने कहा कि वह किसी तरह का आंदोलन करने नहीं आए हैं, बल्कि शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर अपनी मांग और समस्या उनके सामने रखना चाहते हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार को CTET और STET अपीयरिंग उम्मीदवारों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि उनकी मांग सिर्फ इतनी है कि जब STET अपीयरिंग अभ्यर्थियों को मौका दिया जा सकता है तो CTET अपीयरिंग उम्मीदवारों को भी आवेदन की अनुमति मिलनी चाहिए.

20 सितंबर को होगा CTET एग्जाम

एक अभ्यर्थी ने कहा कि CTET की परीक्षा पहले 6 सितंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसकी तारीख बढ़ाकर 20 सितंबर कर दी गई है. TRE-4 की आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है. ऐसे में उनका कहना है कि सरकार CTET परीक्षा और उसके संभावित परिणाम की समय-सीमा को देखते हुए अपीयरिंग अभ्यर्थियों को भी आवेदन का अवसर दे सकती है.

एक चरण में होगी शिक्षक बहाली परीक्षा

उसने कहा कि सरकार ने पहले शिक्षक बहाली परीक्षा दो चरणों में कराने की योजना बनाई थी. अभ्यर्थियों के विरोध के बाद इसे एक चरण में कराने का निर्णय लिया गया. TRE-4 की आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है, जबकि CTET की परीक्षा 20 सितंबर को होनी है. परीक्षा के बाद करीब एक महीने में परिणाम आने की उम्मीद जताई जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
BPSC TRE 4
Patna News