App

क्षेत्रवाद की राजनीति बर्दाश्त नहीं, महाराष्ट्र में छठ गीत विवाद पर भड़के चिराग पासवान

महाराष्ट्र में छठ गीत बजाने को लेकर उठे विवाद पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है. हाजीपुर में छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्रवाद की राजनीति करने वाले दलों पर निशाना साधा.

क्षेत्रवाद की राजनीति बर्दाश्त नहीं, महाराष्ट्र में छठ गीत विवाद पर भड़के चिराग पासवान
Image Credit: चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री

महाराष्ट्र में छठ गीत बजाने को लेकर उठे विवाद पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है. चिराग ने क्षेत्रवाद की राजनीति करने वाले दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वह किसी भी तरह की बंटवारे की राजनीति का समर्थन नहीं करते. उनके मुताबिक, छठ लोकआस्था का ऐसा महापर्व है, जिसकी भावना किसी विवाद से कमजोर नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि छठ पूजा बिहार और उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ी हुई है.

हाजीपुर में छठ घाटों का निरीक्षण

हाजीपुर में छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान चिराग पासवान से महाराष्ट्र में छठ गीत बजाने को लेकर हुए विवाद पर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने क्षेत्रवाद की राजनीति को लेकर अपनी बात रखी. चिराग ने कहा कि जाति, धर्म और क्षेत्र के आधार पर समाज को बांटने की राजनीति का वह कभी समर्थन नहीं करते. उनका मानना है कि देश के सभी नागरिकों को एक-दूसरे की आस्था और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए. किसी भी पर्व या धार्मिक आयोजन को लेकर विवाद खड़ा करना उचित नहीं है.

छठ की आस्था पर विवाद का असर नहीं

चिराग पासवान ने कहा कि छठ पूजा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और भावनाओं का प्रतीक है. किसी रेलवे स्टेशन पर छठी मैया का गीत बज रहा है या नहीं, इससे इस महापर्व की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ता. उन्होंने कहा कि छठ पूजा लोकआस्था का ऐसा महापर्व है, जो इस बात से न तो प्रभावित होगा और न ही कमजोर पड़ेगा कि किसी रेलवे स्टेशन पर छठी मैया के गीत बजाए जा रहे हैं या नहीं.

क्षेत्रवाद की राजनीति पर भी साधा निशाना

चिराग ने आगे कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग देश के हर हिस्से में अपनी मेहनत से अर्थव्यवस्था को गति दे रहे हैं. देश के किसी भी कोने में जाकर काम करना, व्यवसाय स्थापित करना और अपना घर बसाना हर भारतीय का अधिकार है. उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में जाकर रोजगार करना या व्यापार शुरू करना हर नागरिक का अधिकार है.

रिपोर्ट: जी मीडिया

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More