SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुजफ्फरपुर जेल में डूबते हुए सूरज को कैदियों ने दिया अर्घ्य, मुस्लिम महिला और सिख बंदी ने भी की छठ पूजा

मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में छठी मईया के गीत गूंज उठे. जेल में बंद कैदियों ने डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया. 51 महिला और 47 पुरूष ने जेल में बने तालाब में डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया. वहीं, एक मुस्लिम महिला और सिख बंदी ने भी छठ पूजा किया.

Edited By Shailendra
Published: Nov 15, 2026, 17:57 IST | Updated: Nov 15, 2026, 18:10 IST
Image Credit: मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में गूंज उठी छठी मईया के गीत (Z News)
Join

मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केन्द्रीय कारा में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के गीत गूंजने लगे और 36 घंटे के निर्जला उपवास वाले इस महापर्व में जेल में बंद 98 महिला और पुरुष बंदियों ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया. 51 महिला और 47 पुरुष ने जेल में बने तालाब में सूरज को अर्घ्य दिया, जिसमें जेल अधीक्षक युसूफ रिजवान के साथ ही जेल के महिला और पुरुष सिपाहियों ने छठ व्रतियों को छठ पूजा करने में मदद की. जेल रेडियो के माध्यम से पूरे जेल में छठ पूजा के गीत बजाए जा रहे थे.

सरकार के आदेश के अनुसार, मुजफ्फरपुर जेल प्रशासन ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ व्रत करने वाले व्रतियों के लिए बेहतर, भव्य और आकर्षक व्यवस्था की है, ताकि लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत करने वाले व्रतियों को उनकी पूजा में किसी तरह का व्यवधान न हो. इस वर्ष जेल में कुल 98 सजायाफ्ता और विचाराधीन महिला और पुरुष बंदी छठ व्रत कर रहे हैं, जिसमें 51 महिला और 47 पुरुष शामिल हैं. इन छठ व्रतियों में एक मुस्लिम महिला और एक सिख बंदी के साथ ही महाराष्ट्र के रहने वाले भी एक व्यक्ति ने छठ पूजा की है.

छठ करने वाली महिला बंदी ने बताया कि छठ महापर्व के प्रति लोगों की आस्था और निष्ठा देखकर और छठी मईया से जल्द रिहाई के लिए उन्होंने छठ पूजा की है.

वहीं पंजाब के रहने वाले सिख समुदाय से आने वाले व्यक्ति ने डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया और कहा कि वह छठ पर्व को आस्था के साथ मनाते हुए पूजा कर रहे हैं और छठी मईया से उन्होंने कामना की है कि उनके साथ-साथ जो भी बंदी हैं, उनकी रिहाई हो. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन ने उन्हें छठ पूजा करने के लिए जो व्यवस्था दी है, वह आस्था और निष्ठा के प्रति समर्पण को दर्शाती है.

जेल प्रशासन द्वारा छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की जरूरत के अनुरूप सभी प्रबंध किए गए हैं. महिला व्रतियों के लिए साड़ी, लहठी, चूड़ी इत्यादि और पुरुष व्रतियों के लिए धोती, गंजी, गमछा आदि के साथ-साथ पर्व के आयोजन के लिए सभी आवश्यक सामग्रियों में डाला, सूप, पकवान, फल, मिठाई इत्यादि की व्यवस्था कारा प्रशासन की ओर से की गई है. 

जेल में बने तालाब की साफ-सफाई और रंग-रोगन के साथ ही केले के पेड़, बैलून, रंगीन प्रकाश, झालर, फूल-माला इत्यादि से सजावट की गई है. जेल रेडियो के माध्यम से महान लोक गायिका स्व. शारदा सिन्हा द्वारा गाए गए गीत बजाए जा रहे हैं. जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से पांच तैराकों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

रिपोर्ट: मणितोष कुमार

यह भी पढ़ें: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने दी संध्या अर्घ्य, दीघा मीनार घाट पर छठ महापर्व की रस्में निभाईं

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES