SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छठ पूजा स्पेशल: गंगा में डुबकी लगाने से पहले जान लें सुरक्षा का यह बड़ा इंतजाम, 400 जवानों के साथ उतरी NDRF

दानापुर के छठ महापर्व पर गंगा घाटों पर एनडीआरएफ की कड़ी सुरक्षा लगी हुई है. यहां पर 400 जवान कमान संभाल रहे हैं. इसमें महिला कर्मी भी शामिल हैं. वहीं, कैमूर जिला में भी घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम प्रशासन ने किया है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 14, 2026, 07:19 IST | Updated: Nov 14, 2026, 07:34 IST
Image Credit: छठ महापर्व पर गंगा घाटों पर एनडीआरएफ की कड़ी सुरक्षा (Photo-AI)
Join

बिहार की राजधानी पटना के दानापुर में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए दिघा स्थित NDRF की 9वीं बटालियन की टीम लगातार गंगा घाटों पर निगरानी कर रही है. NDRF के जवान किसी भी आपात स्थिति या प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं.

पटना में गंगा घाटों की सुरक्षा के लिए NDRF की कुल 12 टीमें तैनात की गई हैं. इन टीमों में करीब 400 जवान शामिल हैं, जो छठ के दौरान गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं और अर्घ्य देने पहुंचने वाले व्रतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे. खास बात यह है कि इन टीमों में महिला जवानों को भी शामिल किया गया है.

एनडीआरएफ की टीमें गंगा नदी में लगातार गश्त करने के साथ ही घाटों पर भी नजर रख रही हैं. किसी श्रद्धालु के डूबने, नाव दुर्घटना या अन्य किसी आपात स्थिति में तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए जवानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

NDRF के डिप्टी कमांडेंट कौशल कुमार ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान लाखों श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचते हैं. ऐसे में प्रशासन और NDRF की यह मुस्तैदी किसी भी अनहोनी को रोकने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

पटना के घाटों पर सरकार ने घाटों को बेहतर तरीके से सजवाया

महापर्व छठ पूजा को लेकर पटना के घाटों पर सरकार ने घाटों को बेहतर तरीके से सजवाया है. इस बार बिहार सरकार ने सबसे अलग करने का प्रयास किया है. श्रद्धालु और छठ पूजा देखने आए लोगों के लिए सरकार ने रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज के ऊपर लगभग 50 फीट की स्क्रीन लगाया गया है, जिसमें बिहार के तमाम प्रसिद्ध छठ घाटों के तस्वीर दिखाई देगा. छठ पूजा को लेकर डॉक्यूमेंट्री चलाया जाएगा. लेजर लाइट शो का आयोजन किया गया है.

सड़कों पर बड़े-बड़े मिथिला और मधुबनी पेंटिंग से सुसज्जित छठ पूजा से संबंधित जैसे कि ईख,सूप, दउरा की तस्वीर सजाई गई है. सभी डेकोरेशन का काम कर रहे मृणाल किशोर ने बताया पहली बार इस तरह की बड़े पैमाने पर सरकार आकर्षक सजावट करवा रही है. पहली बार बड़े टेक्नोलॉजी का डेकोरेशन में इस्तेमाल किया जा रहा है जो देश में बहुत कम जगह पर होता है.

कैमूर में छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

महापर्व छठ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए कैमूर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है. इसी कड़ी में कैमूर के जिलाधिकारी कुमार अनुराग और पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने चांद, चैनपुर, भभुआ और मोहनिया के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान डीएम कुमार अनुराग ने बताया कि कैमूर जिले में कुल 300 से अधिक छठ घाट हैं, जिनमें से 147 प्रमुख घाटों को चिन्हि्त किया गया है. इनमें से लगभग 100 प्रमुख घाट भभुआ अनुमंडल में और 47 से 50 घाट मोहनिया अनुमंडल में स्थित हैं.

डीएम कुमार अनुराग ने कहा कि सभी पूजा समितियां काफी सक्रिय हैं और प्रशासन के साथ मिलकर बेहतर तैयारियां कर रही हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गहरे पानी वाले सभी घाटों पर शत-प्रतिशत बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जा रही है और हर जगह गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके अलावा, प्रमुख घाटों और तालाबों पर भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की भी व्यवस्था की गई है. 

जिला प्रशासन ने घाटों पर पटाखे फोड़ने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है. इसके लिए आम लोगों को जागरूक करने के साथ ही दंडाधिकारियों और पूजा समितियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो.

वहीं, सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मुख्यालय स्तर से मिले अतिरिक्त पुलिस बल को संवेदनशीलता के आधार पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात किया गया है. केवल भभुआ और मोहनिया थाने को ही 100 से 150 अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराए गए हैं. सभी थानों में शांति समिति की बैठकें संपन्न हो चुकी हैं. 

उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तर पर क्यूआरटी (QRT) टीम का गठन किया गया है और जिला नियंत्रण कक्ष में भी रिजर्व गोताखोरों को रखा गया है. शहर के चांदनी चौक पर लगने वाले भीषण जाम से निपटने के लिए सीओ और एसडीपीओ के संयुक्त आदेश से अर्घ्य के समय बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. साथ ही सुचारू यातायात के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती की जाएगी.

दानापुर से इश्तेयाक खान और कैमूर से मुकुल जायसवाल की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें:  नवादा में जापानी शिक्षिका ने शुरू किया छठ व्रत, सात्विक भोजन कर रही हैं काना मियामुरा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES