SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मोतिहारी में 50 हजार की रिश्वत लेते डाक अधीक्षक समेत 3 गिरफ्तार, CBI का बड़ा एक्शन

मोतिहारी में बुधवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वाले लोगों में क्लर्क अभिषेक, सुपरिटेंडेंट एस एस सुमन समेत तीन पोस्टल कर्मी शामिल है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 11, 2026, 08:42 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 08:54 PM IST
Image Credit: मोतिहारी में चीफ पोस्टमास्टर जनरल के कार्यक्रम के एक दिन पहले डाक अधीक्षक गिरफ्तार (Z News)
Join

मोतिहारी के सुगौली में 12 नवंबर गुरुवार को चीफ पोस्टमास्टर जनरल का कार्यक्रम है. पूरा महकमा पोस्टल डिपार्टमेंट के बिहार के सबसे बड़े अधिकारी के आगमन की तैयारी में लगा हुआ था. इसी बीच आज सीबीआई की कार्रवाई के बाद पूरा महकमा भौचक रह गया. मोतिहारी के डाक अधीक्षक कार्यालय से एक-दो नहीं, बल्कि तीन कर्मियों को सीबीआई अपने साथ ले गई.

मोतिहारी में आज सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में क्लर्क अभिषेक, सुपरिंटेंडेंट एसएस सुमन सहित तीन पोस्टल कर्मी शामिल हैं. मालाही डाकघर के डाक सहायक राहुल झा से 50 हजार रुपये की रिश्वत अपने क्लर्क के माध्यम से डाक अधीक्षक एसएस सुमन ले रहे थे. इसी दौरान सीबीआई ने एक-एक कर सभी लोगों को मोतिहारी डाक अधीक्षक कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया.

बताया जा रहा है कि मालाही उप डाकघर के उप डाकपाल राहुल झा का दरभंगा ट्रांसफर हो गया था. राहुल झा को विरमित करने के लिए डाक अधीक्षक ने अपने कर्मी के माध्यम से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी.

कैसे हुई डाक अधीक्षक की गिरफ्तारी?

रिश्वत की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने पहले आरोप की जांच की. आरोप की पुष्टि होने के बाद आज सुबह से ही सीबीआई की टीम डाक अधीक्षक कार्यालय के आसपास तैनात हो गई थी.

सीबीआई ने सबसे पहले सुबह में ही क्लर्क अभिषेक को अपने कब्जे में लिया. फिर दिनभर अपने साथ रखने के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे सीबीआई ने हिरासत में लिए गए अभिषेक को डाक अधीक्षक के कक्ष में भेजा. जैसे ही अभिषेक डाक अधीक्षक के कक्ष से बाहर निकला, सीबीआई की टीम ने डाक अधीक्षक को 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में उनके कक्ष से गिरफ्तार कर लिया.

क्या है राहुल झा का मामला?

मालाही उप डाकघर के अंतर्गत चल रहे शाखा डाकघर ममरखा में 8 लाख 20 हजार रुपये का गबन हुआ था. इस मामले में राहुल झा वरीय अधिकारी हैं. उन्हें ही इसकी रिपोर्ट करनी थी, लेकिन उन्होंने रिपोर्ट नहीं की. लिहाजा, डाक अधीक्षक इसी कारण ट्रांसफर होने के बाद भी राहुल झा को विरमित नहीं कर रहे थे. इसी बीच क्लर्क अभिषेक ने डाक अधीक्षक को 50 हजार रुपये में तैयार किया था.

रिपोर्ट: पंकज कुमार

यह भी पढ़ें: खेत खोदकर निकाला गया लड़की का शव, घरवालों ने दिवाली के दिन कर दी हत्या, प्रेमी ने सुनाई पूरी दास्तां

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES