बिहार में ठंड और कोहरे का असर: सुबह-शाम और बढ़ेगी सिहरन, देखें पटना से पूर्णिया तक का मौसम अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार, आज (29 नवंबर, 2026) पूरे बिहार का मौसम शुष्क रहने वाला है. आज कई जिलों में सुबह के समय कोहरा या धुंध देखने को मिल सकता है.
बिहार में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. ठंड के साथ ही कोहरे ने भी अब अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. कई जिलों में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है. इतना ही नहीं, कई जिलों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज (29 नवंबर, 2026) बिहार में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.
कैसा रहेगा बिहार का मौसम?
आज के मौसम की बात करें, तो मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में आज यानी 29 नवंबर को मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है. राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. सुबह के समय कई इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकता है, जिससे सुबह जल्दी घर से निकलने वालों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धुंध छंटेगी और आसमान मुख्य रूप से साफ व धूप वाला रहने की संभावना है.
राज्य में कैसा रहेगा तापमान का हाल?
तापमान की बात करें तो आज पूरे प्रदेश में दिन के समय हल्की गर्माहट रह सकती है. वहीं, सुबह और रात के वक्त ठंड का असर बना रहेगा. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें: सुबह कोहरे की चादर, दिन में तेज धूप... रात होते ही बढ़ेगी ठिठुरन; जानें लखनऊ समेत बड़े शहरों का हाल