SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार MLC चुनावः नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, कांग्रेस ने अभी तक नहीं घोषित किया एक भी उम्मीदवार

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो रहे चुनाव में आज से नामांकन शुरू हो रहा है. नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है. नामांकन के पहले ही दिन बीजेपी ने अपने हिस्से की चारों सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं, जबकि कांग्रेस के कैंडिडेट का सबको इंतजार है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Sep 29, 2026, 09:16 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 12:04 PM IST
Image Credit: बिहार MLC चुनावः नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू (File Photo- Zee Media)
Join

बिहार विधान परिषद की 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन सीटों पर हो रहे चुनाव में नामांकन प्रक्रिया आज से (मंगलवार, 29 सितंबर) शुरू हो गई है. इस चुनाव में एनडीए की ओर से जेडीयू और बीजेपी ने आपस में 4-4 सीटें बांट ली हैं. वहीं, महागठबंधन में राजद ने अकेले ही 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं. जेडीयू के 4 उम्मीदवारों के अलावा जन सुराज के भी सभी 8  कैंडिडेट सामने आ चुके हैं. नामांकन के पहले ही दिन बीजेपी ने अपने हिस्से की चारों सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं, जबकि कांग्रेस के कैंडिडेट का सबको इंतजार है. इसको लेकर भी सियासी बयानबाजी देखने को मिल रही है. हालांकि, नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है.

किन-किन सीटों पर हो रहा चुनाव?

बता दें कि बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव होना है. इनमें से 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं. स्नातक सीटों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की सीट शामिल है. वहीं, शिक्षक सीटों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की सीट पर चुनाव होगा. इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर को खत्म हो रहा है.

किस सीट से कौन प्रत्याशी मैदान में है?

सीटएनडीएमहागठबंधनजन सुराज
पटना स्नातक क्षेत्रनीरज कुमार (जेडीयू)दिलीप कुमार (राजद) / डॉ असद उल्लाह खान (कांग्रेस)डॉ. अनुज सिंह
तिरहुत स्नातक क्षेत्रअभिषेक झा (जेडीयू)डॉ. रश्मि विनायक गौतम (राजद)डॉ. विमोहन कुमार
कोसी स्नातक क्षेत्रएनके यादव (बीजेपी)नितेश कुमार (राजद) / मनोज कुमार जायसवाल (कांग्रेस)रजनीश रंजन
दरभंगा स्नातक क्षेत्रसर्वेश कुमार (बीजेपी)अनिल कुमार झा (राजद) / रजनीकांत पाठक (कांग्रेस)डॉ. मो. इम्तियाज उर्फ नूरानी
पटना शिक्षक क्षेत्रनवल किशोर यादव (बीजेपी)डॉ. संजीव कुमार (राजद) / डॉ संजय यादव (कांग्रेस)डॉ. दिव्या ज्योति
सारण शिक्षक क्षेत्रआनंद पुष्कर (जेडीयू)प्रो. जयराम यादव / विद्यासागर विद्यार्थी (सीपीआई)अफाक अहमद
दरभंगा शिक्षक क्षेत्रघनश्याम राय (जेडीयू)डॉ मदन मोहन झा (कांग्रेस) / कुंवर राय (राजद) / रामदेव राय (माले)एसपी राय
तिरहुत शिक्षक क्षेत्रनरेंद्र प्रसाद सिंह (बीजेपी)संजय कुमार सिंह (भाकपा)श्याम नंदन यादव

चुनाव आयोग की अधिसूचना देखिए

चुनाव आयोग के मुताबिक, 29 सितंबर को चुनावी नोटिफिकेशन जारी होगा. 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तारीख होगी. 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी और 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES