SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार MLC चुनाव: NDA से नीरज कुमार और नवल किशोर यादव ने भरा नामांकन, राजद-कांग्रेस ने भी ठोकी ताल

बिहार MLC चुनाव 2026 के लिए पटना स्नातक और शिक्षक सीट पर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. एनडीए दिग्गजों की मौजूदगी में जदयू से नीरज कुमार और बीजेपी से नवल किशोर यादव ने नामांकन किया. वहीं, राजद से दिलीप कुमार और कांग्रेस से संजय यादव ने अपना पर्चा दाखिल किया.

Edited By Shailendra
Published: Oct 05, 2026, 04:36 PM IST | Updated: Oct 05, 2026, 04:41 PM IST
Image Credit: NDA दिग्गजों की मौजूदगी में नामांकन (Z News)
Join

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है और ऐसे में अब सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवार नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने में लगे हैं. इसी क्रम में 5 अक्टूबर, 2026 दिन सोमवार को पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एमएलसी चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार नवल किशोर यादव और नीरज कुमार ने नामांकन किया. वहीं, राजद और कांग्रेस के उम्मीदवारों के साथ निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी किया अपना पर्चा दाखिल किया.

इस बार भी वह चुनाव जीतेंगे: नीरज कुमार 
पटना स्नातक क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जीत सुनिश्चित है. वहीं, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया. पांच बार से नवल यादव इस निर्वाचन क्षेत्र से विजयी हुए हैं और अब अपनी छठी पारी के लिए उन्होंने नामांकन दाखिल किया है. उनका दावा है कि इस बार भी वह चुनाव जीतेंगे.

NDA दिग्गजों की मौजूदगी में नामांकन
एनडीए उम्मीदवारों के नामांकन में स्वास्थ्य मंत्री नीतीश कुमार, मंत्री रामकृपाल यादव, मंत्री लेसी सिंह, मंत्री विजय सिन्हा, झारखंड के वरिष्ठ नेता सरयू राय, राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा समेत कई बड़े नेता पहुंचे हुए थे. सभी ने एनडीए की जीत का दावा किया.

RJD और कांग्रेस उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा
वहीं, पटना स्नातक से राजद (RJD) के प्रत्याशी दिलीप कुमार ने भी अपना नामांकन किया. दिलीप कुमार ने कहा कि अब मनमानी नहीं चलेगी और इस बार राजद की जीत पक्की है. उधर, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार संजय यादव ने भी अपनी जीत का दावा किया और कहा कि जो लगातार जीत रहे हैं, अबकी बार उनकी हार पक्की है.

रिपोर्ट: रुपेंद्र श्रीवास्तव

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES