App

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए सेंट-अप परीक्षा का शेड्यूल जारी किया

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए सेंट-अप परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स के लिए इस परीक्षा में शामिल होना जरूरी है, अगर उपस्थित नहीं होते हैं तो इसका असर सीधे मुख्य परीक्षा पर पड़ेगा.

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए सेंट-अप परीक्षा का शेड्यूल जारी किया
Image Credit: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं सेंट-अप परीक्षा शेड्यूल (@officialbseb)

अगर आप भी 2027 में 10वीं या फिर 12वीं की परीक्षा देने वाले हैं, तो ये खबर आपके बेहद काम की है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB, Bihar School Examination Board) ने साल 2027 में होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं के लिए सेंट-अप परीक्षा (Sent-up Exam) का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. ऐसे में अब आपके पास परीक्षा की तैयारी करने के लिए काफी कम समय बचा है.

बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, इस बार परीक्षाएं नवंबर महीने के आखिर में यानी छठ पूजा के बाद आयोजित की जा रही है. इस परीक्षा में राज्यभर के लाखों छात्र-छात्राएं शामिल होंगे.

इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा का शेड्यूल

बिहार बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 2027 में होने वाली 12वीं की परीक्षा के लिए सेंट-अप परीक्षाएं 19 नवंबर से 28 नवंबर के बीच आयोजित की जा रही है. इसके साथ ही, जिन विषयों में प्रैक्टिकल परीक्षा होती है, उनके प्रैक्टिकल एग्जाम 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक पूरा कराया जाने वाला है. यह पूरी परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है, ताकि सुचारू रूप से परीक्षा का संचालन हो सके. किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े.

मैट्रिक सेंट-अप परीक्षा का शेड्यूल

मैट्रिक वार्षिक परीक्षा (10वीं) 2027 के लिए सेंट-अप परीक्षा की तारीख भी आ गई है. इसके तहत थ्योरेटिकल विषयों की परीक्षा 23 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक चलेगी. वहीं, मैट्रिक की प्रायोगिक (Practical) परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. बता दें कि इंटर की तरह ही मैट्रिक की सेंट-अप परीक्षाएं भी दो पालियों में ही आयोजित की जा रही है.

Image

सेंट-अप परीक्षा को लेकर निर्देश

BSEB के रूल के अनुसार, वार्षिक परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों का 'सेंट-अप' परीक्षा में शामिल होना और उसमें पास होना अनिवार्य होता है. बोर्ड के दिशा-निर्देशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जो छात्र 'सेंट-अप' परीक्षा में अनुपस्थित रहता है या उसमें फेल हो जाता है, उसे मुख्य वार्षिक परीक्षा (इंटर और मैट्रिक दोनों पर लागू) के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा. BSEB की घोषणा के बाद स्कूलों और विद्यार्थियों ने अपनी तैयारियां पर और ध्यान देना शुरू कर दिया है, क्योंकि इसका सीधा असर 2027 में होने वाले मुख्य परीक्षा पर पड़ेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More