App

छठ और बिहारी महिलाओं के सिंदूर पर भद्दा मजाक! कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ बिहार में बवाल; BJP नेता ने की FIR की मांग

कॉमेडियन यश माहेश्वरी के स्टैंडअप शो का छठ पूजा और महिलाओं के सिंदूर से जुड़ा कथित अश्लील जोक वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है. BJP नेता रितु जायसवाल ने बिहार के हर जिले में FIR दर्ज करने की मांग की है.

छठ और बिहारी महिलाओं के सिंदूर पर भद्दा मजाक! कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ बिहार में बवाल; BJP नेता ने की FIR की मांग
Image Credit: छठ और बिहारी महिलाओं के सिंदूर पर भद्दा मजाक! कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ बिहार में बवाल; BJP नेता ने की FIR की मांग

बिहार के आस्था और विश्वास के लोक पर्व छठ पूजा पर एक स्टैंड-अप कॉमेडियन के कमेंट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. कॉमेडियन यश माहेश्वरी के स्टैंड-अप शो 'मोरली क्वेश्चनेबल' का एक क्लिप, जो यूट्यूब पर अपलोड किया गया है, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आरोप है कि इस वीडियो में उन्होंने छठ पूजा के दौरान महिलाओं के लंबा सिंदूर लगाने की परंपरा का भद्दा मजाक किया.

कॉमेडियन  यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग
कॉमेडियन यश माहेश्वरी के स्टैंड-अप शो का वायरल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. इस बीच, BJP नेता रितु जायसवाल ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए बिहार के हर जिले में कॉमेडियन के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है. छठ जैसे बड़े त्योहार और छठव्रतियों की आस्था और पहचान के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

'बिहारी महिलाओं के सिंदूर' वाले विवादित जोक पर बवाल
स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी वीडियो वायरल होने के बाद विवाद में फंस गए हैं. उन्होंने छठ पूजा के दौरान बिहार की महिलाओं द्वारा लंबा सिंदूर लगाने की परंपरा पर एक कथित अश्लील जोक सुनाया, जिसके बाद से उनकी कड़ी आलोचना हो रही है. सोशल मीडिया पर उनके स्टैंड-अप परफॉरमेंस का एक क्लिप वायरल हो गया है. कई यूजर्स ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और बिहार पुलिस से इस मामले का संज्ञान लेने को कहा है. बढ़ते आक्रोश के बीच, BJP सदस्य और एक्टिविस्ट रितु जायसवाल ने भी सोशल मीडिया पर कॉमेडियन के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है.

बिहार के हर जिले में FIR दर्ज की मांग- बीजेपी नेता रितु जायसवाल 
इसको लेकर बिहार से बीजेपी नेता रितु जेसवाल ने FIR दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि हमारे महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले इस शख्स के खिलाफ बिहार के प्रत्येक जिले में FIR दर्ज होनी चाहिए. ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई हो कि इसे अपनी गलती का एहसास हो और अगली छठ में हमारे महापर्व की महानता का साक्षात दर्शन कर सके. छठ की आस्था और अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगी.  

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More