SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वैशाली-समस्तीपुर के लोगों की बल्ले-बल्ले! नई रेल लाइन को मिली मंजूरी, 1.47 करोड़ से होगा सर्वे

रेलवे बोर्ड ने भगवानपुर-समस्तीपुर नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है. फाइनल लोकेशन सर्वे को भी मंजूरी दे दी है. माना जा रहा है कि रेल लाइन बनने से वैशाली और समस्तीपुर के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा.

Edited By Shailendra
Published: Nov 12, 2026, 08:20 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 08:34 PM IST
Image Credit: भगवानपुर-समस्तीपुर नई रेल लाइन परियोजना को मिली रफ्तार (Photo-AI)
Join

वैशाली और समस्तीपुर जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. लंबे समय से लंबित भगवानपुर-समस्तीपुर वाया महुआ-ताजपुर नई रेल लाइन परियोजना को अब नई गति मिल गई है. रेलवे बोर्ड ने 49 किलोमीटर लंबी इस प्रस्तावित रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) को मंजूरी दे दी है. साथ ही सर्वेक्षण कार्य के लिए 1.47 करोड़ रुपए की राशि भी स्वीकृत कर दी गई है.

इस रेल परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए हाल ही में बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री और महुआ विधायक संजय सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने महुआ, ताजपुर और आसपास के क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस रेल परियोजना की आवश्यकता पर जोर दिया था और सर्वे कार्य जल्द शुरू कराने का आग्रह किया था.

रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद अब परियोजना के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ गया है. माना जा रहा है कि रेल लाइन बनने से वैशाली और समस्तीपुर के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा. इसके अलावा कृषि, व्यापार और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी.

इस निर्णय का स्वागत करते हुए मंत्री संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए उनके प्रयास आगे भी जारी रहेंगे.

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रदेश महासचिव संतोष शर्मा ने बताया कि रेलवे बोर्ड की स्वीकृति से परियोजना को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया तेज होगी और आने वाले समय में क्षेत्र के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

इनपुट: आईएएनएस

यह भी पढ़ें: छठ पूजा पर नई दिल्ली से पटना के लिए चली देश की पहली 'अमृत भारत 3.0', लोक गीत से गूंज उठा स्टेशन

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES