SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मोकामा 6 लेन पर महाजाम: 30 घंटे से फंसे हजारों ट्रक, भूख-प्यास से तड़प रहे ड्राइवर, एम्बुलेंस भी लाचार

मोकामा 6 लेन पर शनिवार से महाजाम लगा हुआ है. जाम की वजह से 30 घंटों से हजारों ट्रक रेंग रहे हैं. वहीं, भूख-प्यास से यात्री और ड्राइवर तड़प रहे हैं.

Edited By Shailendra
Published: Oct 11, 2026, 06:07 PM IST | Updated: Oct 11, 2026, 06:17 PM IST
Image Credit: पटना में सड़क पर 'महाविनाशक' जाम, 30 घंटों से पहिए थमे, एम्बुलेंस भी लाचार (Z News)
Join

बेगूसराय-मोकामा सिक्स लेन और एनएच (NH) पर 30 घंटों से भयंकर जाम में हज़ारों गाड़ियां फंसी हैं. शनिवार सुबह से ही यह जाम लगा हुआ है. इस सेतु के अलावा अप्रोच पथ, नेशनल हाईवे 31 और 31ए पर हजारों गाड़ियां एक लाइन में खड़ी हैं. वाहन चालक कई घंटों से जाम से जूझ रहे हैं, जिन्हें खाने-पीने के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

भूख-प्यास से बेहाल हुए चालक

आस-पास कोई होटल नहीं होने के कारण वाहन चालकों को खाने-पीने में सबसे ज्यादा कठिनाई हो रही है. भूख और प्यास से बेहाल लोग सत्तू पीकर ही समय काट रहे हैं. वहीं, जाम में फंसी महिला यात्रियों को वॉशरूम जाने में काफी दिक्कत हो रही है. 

जाम में फंसे एम्बुलेंस को रास्ता देकर निकालने का प्रयास कर रही पुलिस

मालवाहक ट्रकों की रफ्तार थम जाने से आस-पास के जिलों में जरूरी सामान भी समय पर नहीं पहुंच पा रहा है. जाम में गाड़ियां रेंगती हुई कई घंटों में केवल कुछ सौ मीटर की दूरी ही तय कर पा रही हैं. पुलिस किसी तरह जाम में फंसे एम्बुलेंस को रास्ता देकर निकालने का प्रयास कर रही है.

आग लगने के बाद चालक बीच सड़क पर ऑटो खड़ा करके भाग गया

स्थानीय लोगों ने बताया कि बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र में एनटीपीसी (NTPC) गेट के पास एक सीएनजी ऑटो में आग लग गई थी. आग लगने के बाद चालक बीच सड़क पर ऑटो खड़ा करके भाग गया, जिससे जाम लगना शुरू हुआ. करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा, जिसके बाद एक ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई और स्थिति और अधिक भयावह हो गई. 

शनिवार से लगा जाम, प्रशासन के छूटे पसीने

वहीं, वाहन चालकों में आपाधापी और पहले निकलने की होड़ के कारण यह जाम और अधिक बढ़ता चला गया. इस वजह से सिक्स लेन सेतु पर शनिवार से ही भारी जाम लगा हुआ है, जिसे हटाने में पुलिस-प्रशासन के भी पसीने छूट रहे हैं.

रिपोर्ट: चंदन राय

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES