App

60 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीट खाली, फिर भी बिहार संपर्क क्रांति-वैशाली में क्यों उमड़ रही भीड़? क्या है यात्रियों की मजबूरी

छठ पूजा संपन्न होने के बाद, लोग अब अपने-अपने काम की ओर लौट रहे हैं. इसके कारण नियमित ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ हो रही है, जबकि रेलवे ने 60 से अधिक विशेष ट्रेनें भी चलाई हैं.

60 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीट खाली, फिर भी बिहार संपर्क क्रांति-वैशाली में क्यों उमड़ रही भीड़? क्या है यात्रियों की मजबूरी
Image Credit: स्पेशल ट्रेनों के बावजूद नियमित ट्रेनों पर दबाव (फाइल फोटो- AI IMAGE)

छठ महापर्व 16 नवंबर को समाप्त हो गया. ऐसे में अब रोजी-रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में रह रहे प्रवासियों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है. काम पर लौटने की जल्दबाजी में छपरा जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से छपरा जंक्शन से होकर 60 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. लेकिन इसके बावजूद नियमित ट्रेनों में यात्रियों का दबाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है.

नियमित ट्रेनों का हाल हुआ बेहाल

नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट, वैशाली एक्सप्रेस और गरीब रथ में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है. कोलकाता जाने वाली बलिया-सियालदह, गोरखपुर-कोलकाता और पूर्वांचल एक्सप्रेस में भी यात्रियों का दबाव बना हुआ है. मुंबई जाने वाली पवन एक्सप्रेस का भी हाल कुछ ऐसा ही है. इन ट्रेनों में आरक्षित सीटों के अलावा सामान्य और स्लीपर श्रेणी में भी यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

नियमित ट्रेनों को क्यों मिल रही प्राथमिकता?

यात्रियों की कहना है कि नियमित ट्रेनों पर उन्हें अधिक भरोसा है. बिहार संपर्क क्रांति, वैशाली और गरीब रथ जैसी नियमित ट्रेनों के परिचालन पर रेलवे बोर्ड की भी नजर रहती है. दूसरी ओर, स्पेशल ट्रेनों को कई बार विभिन्न स्टेशनों पर लंबे समय तक रोक दिया जाता है, जिससे उनके गंतव्य तक पहुंचने में घंटों की देरी होती है. यही कारण है कि पर्याप्त संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलने के बावजूद यात्री नियमित ट्रेनों को ही प्राथमिकता दे रहे हैं.

यात्री शेल्टर से भीड़ प्रबंधन में मिल रही मदद

छपरा जंक्शन पर पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से बनाए गए यात्री शेल्टर इस भीड़ के बीच यात्रियों के लिए राहतगार साबित हो रहे हैं. भीड़ प्रबंधन के तहत यात्रियों को पहले यात्री शेल्टर में ठहराया जाता है और ट्रेन के आगमन से करीब आधे घंटे पहले ही उन्हें प्लेटफॉर्म पर भेजा जाता है. इससे प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है.

यात्री शेल्टर में उपलब्ध रियल टाइम लाइव डिस्प्ले, हेल्प डेस्क और पेयजल जैसी सुविधाएं भी यात्रियों को राहत पहुंचा रही हैं. हालांकि, महापर्व के बाद यात्रियों की भीड़ में कुछ कमी आई है, लेकिन रोजगार की तलाश में घर-परिवार छोड़कर महानगरों की ओर लौट रहे लोगों के चेहरे पर पलायन का दर्द साफ झलक रहा है.

रिपोर्ट: राकेश कुमार सिंह

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More