App

छत्तीसगढ़ में 'अकवान' का अलर्ट, रेलवे ने बदला ट्रेनों का समय, घर से निकलने से पहले जान लें अपडेट

चक्रवात अकवान को देखते हुए छत्तीसगढ़ में रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. यह कदम यात्रियों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है. साथ ही रेलवे ने यात्रियों से खास अपील भी की है.

छत्तीसगढ़ में 'अकवान' का अलर्ट, रेलवे ने बदला ट्रेनों का समय, घर से निकलने से पहले जान लें अपडेट
Image Credit: ZEE CREATIVE

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अकवान के चलते कई प्रदेशों में देखने को मिल सकता है. वहीं इसका असर छत्तीसगढ़ में बड़ने के आसार हैं. बताया जा रहा है कि चक्रवात अकवान के चलते भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती है. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए साउथ कोस्ट रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. रेलवे ने एहतियात के तौर पर कुल 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. साथ ही 22 ट्रेनें ऐसी हैं, जिनके समय में बदलाव किया गया है. इसके अलावा, एक ट्रेन का रूट बदला है.

रेलवे के इस फैसले से प्रदेश के कई शहरों के लोगों पर पड़ सकता है. इनमें खासकर बस्तर, ओड़िशा, आंध्रप्रदेश के यात्रियों पर असर ज्यादा पड़ सकता है. मिली जानकारी के मुताबिक, विशाखापट्टनम-किरंदुल एक्सप्रेस (18515) 19 और 20 नवंबर को रद्द रहेगी. वहीं जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (18448) 19 नवंबर को 8 घंटे से देरी से चलेगी. कटक और ब्रह्मपुर की कुछ सेवाएं भी अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी.

कई ट्रेनों के समय में बदलाव

लंबी दूरी की कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. हावड़ा-तिरुचिरापल्ली सुपरफास्ट 11 घंटे और विवेक एक्सप्रेस 9 घंटे देरी से चलेगी. गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस साढ़े 8 घंटे और एसएमवीटी बेंगलुरू-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 8 घंटे से देरी से चलकेगी. इसके अलावा, भुवनेश्वर-केएसआर बेंगलुरु प्रशांति एक्सप्रेस 20 नवंबर को साढ़े 6 घंटे लेट चलेगी. विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस (20807) 20 नवंबर को बदले रूट से चलेगी. यह ट्रेन विजयनगरम, रायगढ़ा, टिटलागढ़ और संबलपुर होकर जाएगी.

रेलवे की यात्रियों से अपील

मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ प्रशासन चक्रवात अकवान से निपटने के लिए जोनल और मंडल मुख्यालयों में वॉर रूम बने हैं. इसकी लगातार समीक्षा भी महाप्रबंधनक संदीप माथुर द्वारा की जा रही है. संवेदनशील पुलों, पटरियों और सिग्नल सिस्टम की निगरानी के लिए कर्मचारी तैनात हैं. इसके अलावा, 7 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क भी शुरू किए गए हैं. साथ ही मेडिकल टीम और एंबुलेंस की भी व्यवस्था तैयार है. वहीं रेलवे की तरफ से यात्रियों से अपील की गई है कि घर से निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति देखने के लिए कहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More