)
आज के दौर में प्यार और रिश्तों को लेकर नई पीढ़ी की सोच काफी ज्यादा बदल गई है. जेनजी को भी अपनी सच्चे प्यार के साथ एक ऐसे पार्टनर की तलाश है, जिसके साथ वह अपनी जिंदगी बिता सके, लेकिन इस मामले में जनरेशन कोई समझौता नहीं करना चाहती है. इस मुद्दे पर हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपनी सोच रखी और खुलकर बात की.
एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने हाल ही में 'हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट' में अपने करियर, आज के बॉलीवुड और अन्य विषयों पर बात की. अनन्या ने GenZ यानी आज की युवा पीढ़ी के शादी करने को लेकर हिचकिचाने के मुद्दे पर बात की. बातचीत के दौरान यह देखा गया कि आज की अभिनेत्रियां 70 और 80 के दशक की अभिनेत्रियों के उलट, अपनी पर्सनल लाइफ और रिश्तों के बारे में खुलकर बात करने से नहीं कतराती हैं. लेकिन जहां फिल्मी सितारे अपने करियर के पीक पर भी शादी करने के लिए तैयार रहते हैं, वहीं फिल्म इंडस्ट्री से बाहर के युवा जल्दी शादी करने या बसने को लेकर हिचकिचाते नजर आते हैं.
इस पर अनन्या ने कहा, 'मुझे लगता है कि पहले भी लोग शायद शादी करने से हिचकिचाते रहे होंगे, बस तब उनके पास 'ना' कहने का विकल्प नहीं था. अब, आज की पीढ़ी के पास ऐसे कई उदाहरण हैं, जिन्हें देखकर वे खुलकर 'ना' कह सकते हैं. मेरे लिए ऐसे सवाल का जवाब देना मुश्किल है, क्योंकि मैं स्वभाव से बहुत रोमांटिक हूं. मेरे लिए प्यार ही सब कुछ है और मैं आगे चलकर जरूर शादी करना चाहूंगी. एक समय आने पर मैं शादी करना और बच्चे पैदा करना चाहूंगी. मेरे आस-पास के दोस्तों की सोच भी बिल्कुल ऐसी ही है.'
![]()
अनन्या का कहना है कि नई पीढ़ी आज भी सच्चे प्यार की तलाश में है. प्यार के मामले में आज की पीढ़ी के पास विकल्प तो बहुत हैं, लेकिन प्यार को लेकर उनकी सोच पहले जैसी ही है. उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि अब हमारे पास बस विकल्प बहुत ज्यादा हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सच्चे प्यार में यकीन नहीं रखते. हम आज भी उसी की तलाश कर रहे हैं.'
अनन्या मंच पर फिल्म निर्माता इम्तियाज अली के साथ थीं, जो बड़े पर्दे पर प्यार को बहुत संवेदनशीलता से दिखाने के लिए जाने जाते हैं. बातचीत के दौरान, इम्तियाज ने बताया था कि आज की युवा पीढ़ी के मन में प्यार को लेकर काफी पुराने खयाल हैं. इसी बात को आगे बढ़ाते हुए अनन्या ने कहा, 'जैसा कि इम्तियाज सर ने कहा, हमारे मन में प्यार को लेकर एक ऐसी पुरानी और भावुक सोच है, जिसे शायद हमने असल जिंदगी में कभी महसूस ही नहीं किया है. इसलिए, प्यार को लेकर हमारे स्टैंडर्ड्स भी बहुत ऊंचे हैं. हम किसी भी ऐसी-वैसी चीज से समझौता नहीं करने वाले हैं.'

साल 2026 में अनन्या की सिर्फ एक फिल्म रिलीज़ हुई जो रोमांटिक ड्रामा 'चांद मेरा दिल' है, जिसमें उनके साथ लक्ष्य नजर आए. फिल्म को मिले-जुले से लेकर अच्छे रिव्यू मिले, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई. अब अनन्या अपने सफल अमेजन प्राइम वीडियो शो 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी.
इशिता मोइत्रा द्वारा बनाए गए इस शो में अनन्या मुख्य भूमिका में हैं, जबकि सीजन 2 में श्रुति हासन भी शामिल हो गई हैं. शो की बाकी कास्ट में वीर दास, गुरफतेह पीरज़ादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लीजा मिश्रा और मिनी माथुर भी शामिल हैं. 'कॉल मी बे' का सीजन 2, 17 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा.