SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नालंदा में दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, पटाखे खरीदने गए 5 युवक सड़क हादसे का शिकार, 3 की दर्दनाक मौत

नालंदा में भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है. पटाखा खरीदने के लिए 5 युवक हरनौत बाजार जा रहे थे, जहां सड़क हादसा हो गया और 3 की मौत हो गई.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 04, 2026, 06:54 AM IST | Updated: Nov 04, 2026, 07:32 AM IST
Image Credit: नालंदा सड़क हादसा (जी मीडिया)
Join

नालंदा में दो परिवारों की दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाई समेत तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना हरनौत थाना क्षेत्र के हरनौत बाजार की है. मृतकों की पहचान अनीश कुमार, गौतम कुमार और मन्नू कुमार के रूप में हुई है. वहीं, जख्मी अमित कुमार और रवि कुमार का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है.

पटाखे खरीदने गए थे पांचों

मिली जानकारी के अनुसार, सभी युवक घर के बाहर पटाखे फोड़ रहे थे. पटाखे खत्म हो गए, जिसके बाद पांचों युवक पटाखे खरीदने हरनौत बाजार गए. इसी दौरान वे भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए. हादसे में मारे गए मन्नू और अनीश आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं. जख्मी रवि कुमार की शादी 21 नवंबर को होने वाली थी. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. जिन घरों में त्योहार की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिवाइडर से टकराई थी मोटरसाइकिल

मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना मोटरसाइकिल के डिवाइडर से टकराने की वजह से हुई है.

सीतामढ़ी में सड़क हादसे में दो की मौत

वहीं, बीते दिन (3 नवंबर) सीतामढ़ी के बैरगनिया-ढेंग सड़क पर नंदबारा के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है. इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. 

मृतकों की पहचान सेखौना गांव निवासी हरिलाल ठाकुर और अशोगी गांव निवासी मंदेश पासवान के रूप में हुई है. दोनों चापाकल मरम्मत का काम करते थे. घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है.

नालंदा से ऋषिकेश कुमार और सीतामढ़ी से त्रिपुरारी शरण की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में कपड़ा धोने गईं 4 लड़कियां डूबी, 2 बहनों की डूबने से मौत, दो की बची जान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES