SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बाल पकड़कर खींचा, मुंह किया बंद, पटना में पिता को खोजने निकली 2 बेटियां, एक के सामने दूसरी के साथ 4 लड़कों ने किया गैंगरेप

बाढ़ अनुमंडल में दीवाली पर अपने पिता को खोजने निकली दो बेटियों के साथ दरिंदगी की घटना घटी. आरोप है कि पास के गांव के चार लोगों ने गैंगरेप किया. छोटी बच्ची को भी जान से मारने की धमकी दी. साथ ही बाल पकड़कर खींचा, हल्ला करने से रोकने के लिए छोटी बच्ची का मुंह बंद कर दिया.

Edited By Shailendra
Published: Nov 09, 2026, 10:18 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 10:48 PM IST
Image Credit: चार युवक ने पिस्टल दिखाकर किया दुष्कर्म, डेढ किलोमीटर दूर ले गए (Z News)
Join

बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ थाना अंतर्गत एक गांव में चार बदमाशों ने एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता की बहन ने बताया कि दीपावली की रात 11:00 बजे तक उसके पिता घर नहीं पहुंचे थे, जिसको लेकर पीड़िता और उसकी एक छोटी बहन अपने पिता को खोजने निकली थीं. तभी अचानक घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर घात लगाए बगल के गांव के चार बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और उसके मुंह में कपड़ा बांध दिया.

छोटी बहन के सामने बारी-बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया

वहीं, छोटी बहन को पिस्तौल दिखाकर डराया और उसे हल्ला नहीं करने के लिए कहा. इसके बाद बदमाश घर से एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर सुनसान ग्रामीण सड़क पर ले गए और छोटी बहन के सामने बारी-बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए.

पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई

दो घंटे बाद पीड़िता अपनी बहन के साथ घर पहुंची, जिसके बाद उसने अपने परिवार को मामले की जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई.

पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया है. पीड़िता की मां की लगभग दो साल पहले मौत हो चुकी है और उसके पिता तब से मानसिक रूप से तनाव में रहते हैं.

पीड़िता परिजनों ने बताया कि वह कह रही थी कि मैं भी चल रही हूं, लेकिन वह पिता को खोजने जाने लगी, तभी घर के बाहर से ही उनके कुछ लड़के उठा ले गए. पीड़िता की बहन ने कहा कि शाम तक पापा घर पर नहीं आए थे, तो दीदी बोली अभी तक घर नहीं आए पापा, रात को 11-12 बजे गए. दीदी बोली खोजने जा रहे हैं. इसके बाद कुछ लड़के आए और घर से पास से ही दीदी हो उठा ले गए. ये लोग छोटी बहन को धराया धमकाया. दीदी रात को वापस लौट, तो हम लोग सुबह पुलिस को बुलाया और वह दीदी को घटना वाली जगह ले गई.

पुलिस ने मामले पर दिया ये बयान, जानिए

बाढ़ के एसडीपीओ राम कृष्ण ने कहा कि बाढ़ थाना अंतर्गत बिडना क्षेत्र में एक 17 साल की लड़की के साथ उन्हीं के गांव के 4 लड़कों ने गैंगरेप किया. पीड़िता के आरोप के अनुसार ये मामला अभी तक सामने निकलकर आया है. पीड़िता के अनुसार हमने उनको बुलाया है. दो लड़कों का नाम बताया है और उनको हमने गिरफ्तार किया है. पीड़िता का कहना है कि दीपावली की रात थी और हम अपने पिता को खोजने निकले थे, तभी गांव के लड़के आए और हमारे साथ वारदात को अंजाम दिया.

रिपोर्ट: चंदन राय

यह भी पढ़ें: नालंदा में अंधविश्वास और पुरानी रंजिश में महादलित युवक की हत्या, मृतक की पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES