Mahindra Thar OG हुई लॉन्च, 10.32 लाख रुपये से शुरू कीमत, नए लुक के साथ मिले ये कमाल के फीचर्स
फेस्टिव सीजन से ठीक पहले महिंद्रा ने अपने चाहने वालों को बड़ा तोहफा दे दिया है. कंपनी ने अपनी SUV थार का नया और एडवांस अवतार Thar OG मार्केट में उतार दिया है, जो शानदार लुक, दमदार इंजन और एडवांस फीचर्स से लैस है.
अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन नई और दमदार कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, और बजट की चिंता है, तो आपके लिए महिंद्रा ने बड़ा सरप्राइज दे दिया है. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी आइकॉनिक लाइफस्टाइल SUV थार का नया अवतार Mahindra Thar OG भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है. साल 2020 में लॉन्च होने के बाद ही इस पॉवरफुल SUV कस्टमर्स को खूब पसंद आई है और अब कंपनी ने इसे पहले सबसे बड़े और एडवांस अपडेट के साथ मार्केट में लाया है. महिंद्रा की इस थार की एक्स-शोरूम कीमत Rs 10.32 लाख रखी है, जो इस फेस्टिव सीजन कार खरीदने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकती है. थार रॉक्स से प्रेरित इस नई एसयूवी में डिजाइन से लेकर इंटीरियर, फीचर्स और परफॉर्मेंस तक में कई शानदार बदलाव किए गए हैं. आइए जानते हैं...
Mahindra ने नई Thar OG में डिजाइन से लेकर केबिन और फीचर्स तक कई बदलाव किए गए हैं. SUV को नया प्लेटफॉर्म दिया है और इसके सस्पेंशन, स्टीयरिंग में भी बदलाव देखने को मिले हैं.
अब जान लीजिए कितनी है कीमत
नई Thar OG को अलग अलग इंजन ऑप्शन और गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ के साथ भारत में लॉन्च किया गया है. नई थार की शुरुआती वेरिएंट AXT है, जिसकी कीमत 10.32 लाख रुपये रखी गई है. साथ ही LXT और ZXT वेरिएंट भी लॉन्च किया गया है. डीजल इंजन के साथ Thar OG की कीमत 10.32 लाख रुपये से शुरू होकर 18.99 लाख रुपये तक जाती है. वहीं पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 14.77 लाख रुपये है और टॉप मॉडल की कीमत 17.75 लाख रुपये तक जाती है. ये सभी कीमतें एक्स शोरूम हैं.
Thar Roxx से मिला नया डिजाइन
नई Thar OG के डिजाइन में Thar Roxx की झलक देखाई देती है. SUV के फ्रंट में नया ग्रिल दिया गया है. साथ LED हेडलाइट्स और सी शेप DRLs भी कंपनी ने दिए हैं. बंपर का डिजाइन में भी कंपनी ने बड़ा बदलाव देखने को मिलता है, जिससे SUV का पहले वाला मजबूत और बॉक्सी लुक बरकरार रहता है. SUV के साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है. इसमें नए डिजाइन के 19 इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. पीछे की ओर भी डिजाइन करीब-करीब पहले जैसा ही है, लेकिन टेललाइट्स के अंदर बदलाव किए गए हैं. नई Thar OG को Artemis Silver और Jeans Blue जैसे नए कलर ऑप्शन में भी पेश किया गया है.
फीचर्स की लंबी लिस्ट
नई थार में फीचर्स की कोई कमी नहीं है. Thar OG में फोन चार्ज करने के लिए वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, टायर डायरेक्शन मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर व्यू कैमरा और इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाले ORVMs दिए गए हैं. इन फीचर्स के साथ ही इसमे Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट मिलता है. सुरक्षा के लिए थार में 6 एयरबैग्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ऑल डिस्क ब्रेक, व्हीकल डायनेमिक्स कंट्रोल, रोल ओवर मिटिगेशन, हिल होल्ड कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स कंपनी ने दिए हैं.
अंदर से भी बदली Thar
केबिन में भी कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं. नई Thar OG में ट्रफल ब्राउन लेदरेट सीट्स के साथ ब्लैक फिनिश दी गई है. दूसरी रो में अब आर्मरेस्ट और कप होल्डर्स भी मिलते हैं. कंपनी का कहना है कि नई SUV में पहले के मुकाबले नॉइज, वाइब्रेशन और हार्शनेस यानी NVH लेवल को भी कम किया गया है. SUV में अब 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और MID इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है.
तीन इंजन ऑप्शन
महिंद्रा Thar OG में कंपनी ने तीन इंजन ऑप्शन इस बार भी लाए हैं. इस लिस्ट में 1.5 लीटर डीजल, 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं.
1.5 लीटर डीजल इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 116 hp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं 2.2 लीटर डीजल इंजन 150 hp की पावर और 330 Nm का टॉर्क देता है.
बात करें सबसे ज्यादा पावर की तो 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से मिलती है. यह इंजन 159 hp की पावर और 330 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. SUV में RWD और 4WD दोनों ड्राइवट्रेन का ऑप्शन मिलता है.
(ये भी पढ़ेंः फेस्टिव सीजन में TVS का धमाका! Apache और Ronin हुई अपडेट, गूगल मैप्स से Keyless Ride तक मिले नए फीचर्स, कीमत...)
ऑफ रोडिंग के लिए भी हुए बदलाव
नई Thar OG के चेसिस में भी बदलाव देखने को मिलता है. महिंद्रा ने सस्पेंशन सेटअप को अपडेट किया है, जिससे SUV की राइड क्वालिटी पहले से बेहतर हो सके. इसमें Watts Linkage और Da Vinci Dampers का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी के मुताबिक बॉडी ऑन फ्रेम SUV में इस सेटअप का पहली बार इस्तेमाल किया गया है.
(ये भी पढ़ेंः कार चोरी होने का डर होगा खत्म! मोबाइल से ही लॉक हो जाएगा इंजन, Hyundai ने लॉन्च किया नया सेफ्टी फीचर)