)
US Mid Term Elections 2026 LIVE Updates: अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के दौरान प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों, सीनेट की 35 सीटों और 36 राज्यों के गर्वनर के लिए वोट डाले गए और इन वोटों की गिनती शुरू हो गई है. बता दें कि यह मध्यावधि चुनाव के नतीजे 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की सियासी दिशा भी तय कर सकते हैं.
अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन के नतीजों के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं. इन नतीजों को देखकर लग रहा आने वाले समय में ट्रंप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. शुरूआती ट्रेंड्र बता रहे हैं कि डेमोक्रेटिक पार्टी को दोनों सदनों में बढ़त मिल रही है.
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स: हाउस में कुल 435 सीटें हैं, जिनपर मध्यावधि चुनाव के लिए वोट डाले गए. अभी तक के आए शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी 114 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, तो ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी 57 सीटों पर आगे चल रही है.
सीनेट: मध्यावधि चुनाव के दौरान सीनेट की 100 सीटों में से 35 सीटों के लिए लोगों ने मतदान किया था. मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती ट्रेंडे में 16 सीटों के नतीजे आए हैं, जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 11 और रिपब्लिकन पार्टी ने 5 सीटें जीती हैं. ट्रंप के लिए यह एक बड़ी मुश्किल की घड़ी मानी जा रही है.
बता दें कि इन नतीजों को मिलाकर सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के पास फिलहाल 45 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 37 सीटों का आंकड़ा पहुंच गया है. सीनेट में बहुमत के लिए 51 सीटों का आंकड़ा चाहिए. ऐसे में डेमोक्रेट्स को बहुमत के लिए 6 सीटें चाहिए. 19 सीटों पर अभी काउंटिंग जारी है.
राज्यों के गवर्नर के परिणामों की स्थित: अमेरिका में कुल 36 सीटों में से 11 राज्यों के नतीजे सामने आए हैं. परिणामों के अनुसार, इसमें 9 सीटों पर डेमोक्रेट्स और 2 सीटों पर रिपल्किन का कब्जा हुआ है. अमेरिका के अन्य राज्यों में वोटों की गिनती जारी है.
पल-पल की जानकारी के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहिए...
डेमोक्रेट शारीस डेविड्स ने कंसास के तीसरे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (US House of Representatives) के लिए फिर से जीत हासिल की है, और इस तरह कांग्रेस में उन्हें एक और कार्यकाल मिल गया है.
डेमोक्रेट्स की प्रत्याशी कीशा लांस बॉटम्स ने जॉर्जिया के गवर्नर का चुनाव जीत लिया. पहली बार किसी पार्टी के प्रत्याशी ने जॉर्जिया के गवर्नर का चुनाव जीता है. इससे पहले केवल निर्दलीय प्रत्याशी जीतते आए हैं.
रिपब्लिकन ग्लेन थॉम्पसन ने पेंसिल्वेनिया के 15वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी हाउस के लिए फिर से जीत हासिल की है.
CNN के 'डिसीजन डेस्क' के अनुसार, स्क्रैंटन की मेयर और डेमोक्रेट पेज कॉग्नेटी, पेंसिल्वेनिया के 8वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में मौजूदा रिपब्लिकन सांसद रॉब ब्रेस्नाहन को हराती हुई दिख रही हैं. 2024 में ब्रेस्नाहन ने इस सीट को रिपब्लिकन पाले में कर लिया था, लेकिन अब कॉग्नेटी की जीत के साथ यह सीट फिर से डेमोक्रेट्स के पास आ गई है. पहली बार सांसद बने ब्रेस्नाहन उन चार मौजूदा रिपब्लिकन नेताओं में से एक थे, जिन्हें मिडटर्म चुनावों में पेंसिल्वेनिया के डेमोक्रेट्स ने अपना निशाना बनाया था। अपने चुनाव प्रचार के दौरान, कॉग्नेटी ने खुद को 'स्वार्थ से प्रेरित राजनीति' के एक विकल्प के रूप में पेश किया और कांग्रेस के ऑडिट की मांग करने का वादा किया.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के लिए मतदान केवल इस बात तक सीमित नहीं है कि रिपब्लिकन पार्टी कितनी सीटें अपने पास बनाए रखती है. अमेरिका के 25 राज्यों और कोलंबिया जिले में मतदान समाप्त हो गए हैं और प्रमुख सीनेट, हाउस और गवर्नर मुकाबलों पर केंद्रित हो गया है.
अमेरिका के घर में ही उन्हें एक बड़ा झटका लगा है. डेमोक्रेट्स की प्रत्याशी पिया डंडिया ने चुनाव जीत लिया है. वह अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करेंगी. डांडिया ने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी, केसी असकर को हराया.
US के आंतरिक मामलों के सचिव, डग बर्गम ने कहा कि पिछले हफ्ते हमने राष्ट्रपति ट्रम्प की ऊर्जा नीतियों के तहत एक बहुत अच्छी घोषणा की. हमने अमेरिकी जनता को 21 अरब डॉलर से ज़्यादा की राशि वापस दी है, क्योंकि हम सार्वजनिक जमीनों पर मौजूद संसाधनों का टिकाऊ तरीके से प्रबंधन कर रहे हैं. यह पैसा राज्यों, जनजातियों, काउंटियों और स्कूल जिलों तक पहुंचता है, जिसका इस्तेमाल सड़कों और स्कूलों के निर्माण समेत अन्य सभी जरूरी कामों के लिए किया जाता है. यह इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी राशि है. पिछली सरकार के दौरान चार साल तक राजस्व में गिरावट आई थी, लेकिन अब हम फिर से तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. राष्ट्रपति ट्रम्प के कदमों का असर जमीन पर दिखना वाकई उत्साहजनक है. इसके अलावा, आपने GDP के कुछ आंकड़े और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े आंकड़े भी देखे होंगे.
US Midterm Elections 2026: US Interior Secretary, Doug Burgum says, "We had a great announcement last week under President Trump's energy policies. We sent $21 plus billion back to the American public because of how we're sustainably managing the resources on public lands. And, of course, that goes back to the states, it goes back to tribes, it goes down to counties and school districts to pay for roads, pay for schools, pay for everything. And this is the second-highest in history, you know, as we're ramping back up after four years of revenue decline during the prior administration... And so it's exciting to see President Trump's action in action. And then, of course, you saw some of the GDP numbers, you saw the manufacturing numbers..."
— IANS (@ians_india) November 3, 2026
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, चुनाव परिणाम आने के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, कैबिनेट अधिकारियों और राजनीतिक सलाहकारों के साथ व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में एक रिसेप्शन के लिए इकट्ठा हुए.
#BREAKING: US President Donald Trump, along with Cabinet officials and political advisers, gathered in the White House East Room for a reception as election results came in, as per the White House official https://t.co/tI2QFRHqjw
— IANS (@ians_india) November 4, 2026
अमेरिका के ओहायो राज्य में गर्वनर पद के लिए हुए चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी डेमोक्रेटिक प्रत्याशी एमी एक्टन से पीछे चल रहे हैं. यहां भी डेमोक्रेट्स बढ़त बनाए हुए है. हालिया ताजा चुनावी आंकड़ों के अनुसार, रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स में कांटे की टक्कर नजर आ रही है.
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए लोग वोट डाल रहे हैं. पूरे में अमेरिका में अलग-अलग जगहों पर वोटिंग हो रही है और लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस बीच न्यूयॉर्क के क्वींस में लोग वोट डालने के लिए कतार में खड़े हैं.
इजरायल में विपक्ष के नेता यायर लापिड ने एक्स पोस्ट में कहा कि ट्रंप का फैसला देश के इतिहास की सबसे गंभीर राजनीतिक और सुरक्षा विफलताओं में से एक है। यह बात समझ से परे है कि नेतन्याहू ने इसके आगे घुटने टेक दिए, और उससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि वह सुरक्षा तंत्र को तैयार करने में भी नाकाम रहे.
Leader of the Opposition in Israel, Yair Lapid tweets, "Trump's decision is one of the most severe political and security failures in the state's history. It's inconceivable that Netanyahu capitulated to it, and even more inconceivable that he failed to prepare the security apparatus."
— ANI (@ANI) November 3, 2026
अमेरिकी कांग्रेस सदस्य सुहास सुब्रमण्यम ने कहा कि मतदान खत्म होने में अब 15 मिनट बचे हैं. आज भारी संख्या में लोग वोट डालने आए हैं. यहां बहुत उत्साह है और आज रात को लेकर हम काफी सकारात्मक महसूस कर रहे हैं. उन सभी लोगों का धन्यवाद जो बाहर निकले और अपना वोट दिया. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कांग्रेस में बदलाव आए. यहां डेमोक्रेट्स की भारी मौजूदगी है, जबकि रिपब्लिकन्स उतने नहीं हैं. हमें पूरा भरोसा है कि आज रात का नतीजा हमारे पक्ष में रहेगा.
#WATCH | US midterm elections 2026 | Manassas, Virginia | US Congressman Suhas Subramanyam says, "We are 15 minutes away from polls closing. There has been an enormous turnout today. There's a ton of energy we feel really good about tonight. But thank you to all the people who came out and voted. We're going to make sure there is change in Congress. There's a huge presence for Democrats here, not so much for Republicans, but we feel pretty confident going into tonight that we're going to have a good night."
— ANI (@ANI) November 4, 2026
न्यू जर्सी के डेमोक्रेट रॉब मेनेंडेज़ ने 8वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी हाउस के लिए फिर से जीत हासिल की है. इसके साथ ही उन्हें एसेक्स, हडसन और यूनियन काउंटी के कुछ हिस्सों का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक और कार्यकाल मिल गया है. 3 नवंबर को हुए मध्यावधि चुनाव में, उन्होंने कई थर्ड-पार्टी उम्मीदवारों को हराया और डेमोक्रेट-बहुल इस जिले में अपनी सीट बरकरार रखी.
समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, डेमोक्रेट रॉय कूपर ने नॉर्थ कैरोलिना सीनेट चुनाव में रिपब्लिकन माइकल व्हैटली को हराकर जीत हासिल की और इस सीट को रिपब्लिकन पार्टी (GOP) के नियंत्रण से अपने पाले में कर लिया.
अमेरिकी सीनेट के शुरुआती नतीजे में डेमोक्रेट्स ने 35 में से 1 सीट जीती, 3 और सीटों पर आगे; रिपब्लिकन 1 सीट पर आगे चल रही है. चुनाव के दिन रिपब्लिकन (GOP) के पास सीनेट में 53-47 की बढ़त है, नियंत्रण पाने के लिए डेमोक्रेट्स को कुल 4 सीटों का फायदा चाहिए. रिपब्लिकन 2 सीटों का नुकसान सहने के बाद भी अपना नियंत्रण बनाए रख सकते हैं.
अमेरिकी मीडिया आउटलेट CNN के वोटर पोल के शुरुआती नतीजों के अनुसार, मिडटर्म चुनाव में वोटर्स पर बढ़ती महंगाई का भारी असर रहा. 10 में से 4 से ज्यादा वोटर ने कहा कि उनके परिवार की स्थिति दो साल पहले के मुकाबले खराब हो गई है. 10 में से 2 लोगों ने कहा कि स्थिति बेहतर हुई है. बाकी लोगों ने कहा कि उनकी स्थिति लगभग वैसी ही है. 10 में से 9 लोगों के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें बहुत या कुछ हद चिंता की बात है. खाने-पीने, किराना सामान, स्वास्थ्य सेवाओं और बिजली, नेचुरल गैस और पानी जैसी जरूरी चीजों को लेकर भी लोगों की चिंता वैसी ही है.
मध्यावधि चुनाव के बाद वोटों की गिनती चल रही है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पोस्ट सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा कि फॉक्स न्यूज की रेटिंग काफी गिर गई है (27%!) क्योंकि वे 'ट्रंप से नफरत करने वाले डेमोक्रेट्स' को कवर करने में बहुत ज़्यादा समय बिता रहे हैं! मेरी लोकप्रियता के आंकड़े अब तक के सबसे अच्छे स्तर पर हैं. CNN के नए पोल के अनुसार, रिपब्लिकन्स के बीच 'ट्रंप' 99% पर हैं. वहीं, रिपब्लिकन राष्ट्रपतियों की बात करें तो 'ट्रंप' 53% पर हैं, जबकि रोनाल्ड रीगन 18% पर और अब्राहम लिंकन 8% पर हैं!
US President Donald Trump posts on Truth Social, "FoxNews Ratings are way down (27%!) because they’re spending too much time covering the Trump Deranged Dumocrats!... My numbers are better than they have ever been. The new CNN Poll stated that “TRUMP” is at 99% among Republicans and, among Republican Presidents, “TRUMP” is at 53%, compared to Ronald Reagan at 18%, and Abraham Lincoln at 8%!..."
— ANI (@ANI) November 4, 2026
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए हुई वोटों की गिनती शुरू हो गई है. अमेरिका के कुछ राज्यों में वोटिंग समाप्त हो गई है, जहां पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है. वहीं, जहां भी वोटिंग जारी है वहां पर भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे तक जारी रहेगी, जिसको बाद वोटों की गिनती होगी.