SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एक Kiss की ऐसी कीमत! शरिया कानून के तहत सरेआम महिला को मारे 'कोड़े', 5 अन्य लोगों को भी मिली दर्दनाक सजा

इंडोनेशिया के आचेह प्रांत में शरिया कानून के तहत Kiss करने पर एक महिला और उसके प्रेमी को सार्वजनिक रूप से 21-21 बेंत मारे गए. इसी दौरान चार अन्य लोगों को भी अलग-अलग अपराधों में सजा दी गई.

Written By Tahir Kamran
Published: Nov 12, 2026, 11:17 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 11:22 PM IST
Join

पिछले दिनों बांग्लादेश के एक जोड़े को सऊदी अरब में सजा-ए-मौत दी गई थी. कहा जा रहा था कि इन दोनों को मस्जिद में किस करने के जुर्म में उन्हें मौज की सजा दी गई है. हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. अब ऐसी ही एक खबर इंडोनेशिया से आ रही है. टिकटॉक पर लाइव किस करने के आरोप में 5 लोगों को दर्दनाक सजा सुनाई गई है. घटना इंडोनेशिया के आचेह राज्य की है, जहां इस्लामी कानून लागू है.

'द गार्जियन' के मुताबिक एक 22 साल के युवक और 25 वर्ष की महिला ने 27 फरवरी 2026 को कार के अंदर किस किया था. साथ ही इस हरकत का वीडियो ऑनलाइन टिकटॉक पर लाइव स्ट्रीम किया था. वीडियो वायरल हुआ तो मामला शरिया से जुड़े अफसरों तक पहुंचा. जिसके बाद उन्हें 2 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया. मामला अदालत तक पहुंचा और अदालत ने शादीशुदा नहीं होने के बावजूद एक-दूसरे को Kiss करने को शरिया कानून का उल्लंघन माना.

लकड़ी की बेंत से मारने की मिली सजा

शरिया कानून की खिलाफवर्जी करने के जुर्म में अदालत ने उन्हें 25-25 लकड़ी की बेंत सरेआम मारने की सजा सुनाई थी. हालांकि, चार महीने जेल में बिताने के कारण सजा घटाकर 21-21 बेंत कर दी गई. यह सजा सार्वजनिक पार्क में लोगों की मौजूदगी में दी गई. इसी दिन चार अन्य लोगों को भी सार्वजनिक रूप से बेंत मारे गए. उन्हें ऑनलाइन जुआ खेलने और शादी के बाहर यौन संबंध बनाने के मामलों में दोषी पाया गया था.

यह भी पढ़ें: तो क्या कल खत्म हो जाएगी दुनिया? 1960 की उस रिसर्च का सच, जिसमें कहा गया था कि 13 नवंबर 2026 को खत्म हो जाएगी इंसानियत

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इस सजा की आलोचना करते हुए इसे क्रूर, अमानवीय और अपमानजनक बताया. संगठन का कहना है कि सिर्फ Kiss करने के लिए किसी को सार्वजनिक रूप से शारीरिक दंड देना मानवाधिकारों का उल्लंघन है.

आचेह में लागू है शरिया कानून

इंडोनेशिया दुनिया का सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है, लेकिन यहां शरिया कानून लागू नहीं है. आचेह को विशेष स्वायत्तता प्राप्त है. 2006 में केंद्र सरकार ने एक शांति समझौते के तहत इस प्रांत को इस्लामी कानून लागू करने का अधिकार दिया था. यहां शरिया कानून के तहत शादी के बाहर यौन संबंध बनाना, शराब पीना, जुआ खेलना, कुछ परिस्थितियों में अविवाहित पुरुष और महिला की शारीरिक नजदीकी बनाने जैसे मामलों में बेंत मारने की सजा दी जा सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES