App

एक नाम के दो लोग, ट्रंप ने गलत शख्स को ऑफर कर दी जॉब? अब सोशल मीडिया पर क्यों उड़ रही खिल्ली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने UFC प्रमुख डाना व्हाइट को व्हाइट हाउस का प्रेस सेक्रेटरी बनने का ऑफर दिया. इसके बाद दूसरी डाना व्हाइट से नाम की गफलत को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा और मजाक हुआ.

एक नाम के दो लोग, ट्रंप ने गलत शख्स को ऑफर कर दी जॉब? अब सोशल मीडिया पर क्यों उड़ रही खिल्ली
Image Credit: डोनाल्ड ट्रंप और दोनों डाना व्हाइट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों की वजह सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार भी वो अपनी एक बयान की वजह से चर्चा में हैं. हालांकि, वजह बेहद दिलचस्प है. कहा जा रहा है कि एक ही नाम के दो लोगों में से उन्होंने गलत व्यक्ति को व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी बनने का ऑफर दे दिया. कहा जा रहा है कि ट्रंप ने UFC के प्रमुख डाना व्हाइट को इस पद का ऑफर दिया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि कहीं ट्रंप ने उन्हें किसी दूसरी डाना व्हाइट तो नहीं समझ लिया.

ट्रंप ने ऐलान किया कि उन्होंने UFC के प्रेसिडेंट और CEO डाना व्हाइट को व्हाइट हाउस का प्रेस सेक्रेटरी बनने का ऑफर दिया है. डाना व्हाइट ट्रंप के पुराने साथियों में से एक हैं. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा,'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि एक शानदार फाइटर और योद्धा डाना व्हाइट को अमेरिका का प्रेस सेक्रेटरी बनने का ऑफर दिया गया है. डाना, कृपया यह नौकरी स्वीकार कर लें.'

सोशल मीडिया पर चर्चा की वजह क्या है?

ट्रंप के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर लोग मजाक करने लगे. कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या राष्ट्रपति ने UFC प्रमुख डाना व्हाइट को किसी दूसरी डाना व्हाइट समझ लिया है? इस गलतफहमी के पीछे की वजह यह है कि डाना डब्ल्यू. व्हाइट नाम की एक दूसरी अधिकारी भी हैं. वह रक्षा विभाग (पेंटागन) में पब्लिक अफेयर्स की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. इसी वजह से लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद ट्रंप को उन्हीं का नाम सुझाया गया था, लेकिन उन्होंने गलती से UFC प्रमुख को नौकरी का ऑफर दे दिया.

डाना व्हाइट ने ठकुराया ऑफर

ट्रंप के ऐलान के बाद UFC प्रमुख डाना व्हाइट ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में व्हाइट हाउस के सामने अपनी तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा, 'अगले अध्याय की ओर.' उन्होंने ट्रंप के ऐलान का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. इससे लोगों के बीच यह चर्चा और तेज हो गई कि क्या वह सचमुच यह जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं. हालांकि, CNN की रिपोर्ट के मुताबिक डाना व्हाइट ने आखिरकार इस ऑफर को कबूल करने से इनकार कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tahir Kamran

Tahir Kamran

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More