App

मातम में बदलीं दिवाली की खुशियां, दिल्ली में शॉपिंग पर निकले 19 साल युवक की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते 19 वर्षीय शिवम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. परिजनों ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है.

मातम में बदलीं दिवाली की खुशियां, दिल्ली में शॉपिंग पर निकले 19 साल युवक की चाकू मारकर हत्या
Image Credit: दिल्ली में शॉपिंग पर निकले 19 साल युवक की चाकू मारकर हत्या

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी इलाके में आपसी रंजिश के चलते 19 वर्षीय युवक शिवम की चाकू से गोदकर हत्या का मामला सामने आ रहा है. इस वारदात के बाद त्योहार के दिन इलाके में सनसनी फैल गई है. मिला जानकारी के मुताबिक, शिवम दीपावली के लिए नए कपड़े खरीदने के इरादे से घर से निकला था, लेकिन उसे क्या पता था कि वह अब कभी वापस घर नहीं लौट पाएगा.

दिवाली पर कपड़े खरीदने गया शिवम को चाकू गोदकर हत्या 
जानकारी के अनुसार, सुंदर नगरी के जी-ब्लॉक में शिवम पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. हमले में गंभीर रूप से घायल शिवम की मौत हो गई. वारदात की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. जिस घर में दीपावली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है.

परिजन कर रहे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
मृतक के परिजनों का आरोप है कि राज, कैफ और चेतन नाम के युवकों ने पुरानी आपसी रंजिश के चलते शिवम पर चाकू से हमला किया. परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. परिवार आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है.

मृतक की मां की रो-रोकर बुरा हाल 
घटना के बाद सुंदर नगरी इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है. शिवम की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. दीपावली के त्योहार पर बेटे के लिए नए कपड़े आने की उम्मीद लगाए बैठा परिवार अब उसकी मौत के गम में डूबा हुआ है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस 
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच का इंतजार है. परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है. पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और जांच से जुड़े अन्य तथ्यों का इंतजार है.

(राकेश चावला की रिपोर्ट) 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More