)
World News: अमेरिका में ट्रंप प्रशासन और प्रमुख मीडिया संस्थानों के बीच व्हाइट हाउस प्रेस एक्सेस को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. इस बीच अब व्हाइट हाउस ने सोमवार ( 21 सितंबर 2026) को 'ट्रंप टीवी' नाम से अपना ही एक चैनल लॉन्च कर दिया है. यह एक 24/7 स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पिछले भाषण, प्रशासन की घोषणाएं और अपडेट दिखाए जाते हैं.
इस नए चैनल की घोषणा व्हाइट के ऑफिशियल 'X' हैंडल की ओर से की गई है, जिसमें कहा गया कि इसमें ट्रंप से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें और अपडेट एक ही जगह पर आसानी से मिल जाएंगी.
व्हाइट के ऑफिशियल हैंडल ने 'X' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,' यह लाइव है. ट्रंप TV अब स्ट्रीम कर रहें हैं 24/7, इसे वास्तविक समय में अपडेट किया जाता है, जिसमें पिछले महत्वपूर्ण पल, घोषणाएं और प्रशासन की नई और बेहतरीन खबरें एक ही जगह पर उपलब्ध हैं. हर बड़ा क्षण आपके TV पर नहीं दिखाया गया है, अब दिखाया जा सकता है.'
IT'S LIVE.
TRUMP TV IS STREAMING NOW. 24/7, updated in real time, with top past moments, announcements, and the latest and greatest from the administration all in one place.
Not every big moment has made it on your tv, now it can.
https://t.co/3KwWkBZ69m pic.twitter.com/g4v7n2J04s— The White House (@WhiteHouse) September 21, 2026
लॉन्च के दौरान व्हाइट हाउस ने ट्रंप की पिछली सार्वजनिक उपस्थिति और भाषणों की फुटेज टेलीकास्ट की, जिसमें अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में उनका शपथ ग्रहण समारोह भी शामिल था.
इससे पहले ट्रंप ने सोमवार ( 21 सितंबर 2026) को व्हाइट हाउस में 'CNN','पॉलिटिको' और 'MS Now' में लगाए गए प्रतिबंधों का बचाव किया था. उन्होंने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के साथ अपनी मुलाकात के बाद ग्रेसी मेंशन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन सुझावों को खारिज कर दिया, जिसमें उनका कहना था कि मीडिया संगठन उनका बहिष्कार कर सकते हैं. ट्रंप ने कहा,' उन्होंने कहा था कि वे मेरा बहिष्कार करेंगे, लेकिन वे कभी मेरा बहिष्कार नहीं करते, इसलिए मुझे इसकी ज्यादा चिंता नहीं थी. देखिए कितनी सुर्खियां बटोर रहे हैं.'
ट्रंप का कहना था कि मीडिया का दायित्व है कि वह निष्पक्ष रिपोर्ट करे. उन्होंने कहा,' मझे लगता है कि इन मीडिया आउटलेट्स का दायित्व है कि वे निष्पक्ष रहें और अगर वे फर्जी खबरें फैला रहे हैं, तो मुझे लगता है कि मेरा यह दायित्व है कि मैं उन्हें एक और बहुत ही खास घर में प्रवेश न करने दूं.' व्हाइट हाउस ने इन प्रतिबंधों का बचाव करते हुए तर्क दिया कि फर्स्ट अमेंडमेंच मीडिया के राइट टू पब्लिश के अधिकार की रक्षा करचा है, लेकिन यह व्यक्तिगत संगठनों को व्हाइट हाउस परिसर, ब्रीफिंग रूम या राष्ट्रपति के प्रेस पूल तक पहुंच की गारंटी नहीं देता है. वहीं, 'CNN','पॉलिटिको' और 'MS Now'ने कोर्ट में इन प्रतिबंधों को चुनौती देते हुए यह तर्क दिया कि सरकार को यह तय नहीं करना चाहिए कि किन पत्रकारों को उनकी रिपोर्टिंग के आधार पर व्हाइट हाउस तक पहुंच मिल सकती है.