SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कॉफर डैम की दीवार डगमगाई, तरबेला की टनल पर आफत आई! क्या पाकिस्तान लेगा 'जलसमाधि'

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में तरबेला डैम में हादसा होने से हड़कंप मच गया है. इस बीच 'कॉफर डैम' को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. दावा किया जा रहा है कि पानी के इनटेक एरिया में बना कॉफर डैम पूरी तरह से फेल हो सकता है.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 12, 2026, 10:17 AM IST | Updated: Nov 12, 2026, 10:25 AM IST
Image Credit: पाकिस्तान में डैम हादसे के बाद बढ़ी टेंशन. (फोटो- एआई)
Join

हाल में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बड़ा हादसा हुआ. गत 9 नवंबर को तरबेला डैम के पांचवें विस्तार प्रोजेक्ट (टी-5) का एक हिस्सा टूट गया. इस डैम का निर्माण चीन की ओर से किया जा रहा है. हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

घटना के बाद टनल में काम कर रहे सभी चीनी इंजीनियरों और स्थानीय कर्मचारियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया. इन सबके बीच 'कॉफर डैम' को लेकर कई प्रकार की चिंताएं जताई जाने लगी हैं. बता दें कि कोफर डैम पानी के अंदर बनाया गया एक अस्थायी ढांचा होता है. इसका काम घेरे के अंदर भरे पानी को पंप करके बाहर निकालना होता है, जिससे वहां एक सूखी जगह तैयार होती है.

पहले जानिए ये हादसा कैसे हुआ?

पाकिस्तान के वाटर एंड पावर डेवलपमेंट अथॉरिटी (वाप्डा - WAPDA) ने बताया कि इस डैम का निर्माण चीन की कंपनी  Power Construction Corporation of China Limited (PCCCL) कर रही है. WAPDA के अधिकारियों का कहना है कि कनेक्टिंग टनल के दूसरे हिस्से की खिदाई का काम चल रहा था, इसी दौरान एक चट्टान का कमजोर हिस्सा नीचे गिर गया.

इस कारण डैम का पानी तेजी से टनल और निर्माणाधीन पावर हाउस में घुसने लगा. घटना में कुछ स्थानीय ऑपरेटर को चोटें आई हैं. चीनी कंपनी ने इस काम का टेका साल 2021 में लिया था. यही कारण है कि यहां पर चीनी इंजीनियर तैनात रहते हैं.

'कॉफर डैम' को लेकर बढ़ीं चिंताएं

फिलहाल इस डैम के निर्माण के दौरान हुए हादसे के बाद भले की स्थिति नियंत्रण में हो, लेकिन अब भी 'कॉफर डैम' को लेकर कई चिंताएं बनी हुई हैं. बता दें कि कॉफर डैम पानी के अंदर बनाया गया एक अस्थायी ढांचा होता है. हाल में ही हरिपुर के डिप्टी कमिश्नर की एक रिपोर्ट में कहा गया कि डैम की साइज वॉल और टनल के ऊपरी हिस्से में कटाव हो रहा है. यह एक तरीके का संभावित खतरा भी है.

फेल हो सकता है कि कॉफर डैम

बताया जाता है कि इनटेक एरिया में बना कॉफर डैम पूरी तरह से फेल हो सकता है. ऐसी स्थिति में, डैम का पानी सीधे टनल के अंदर जा सकता है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर ऐसा होता है, तो निचले इलाकों में पानी का बहाव काभी बढ़ सकता है. इस कारण वहां पर रहने वाले लोग प्रभावित हो सकते हैं.

घटना के बाद स्वाबी के डिप्टी कमिश्नर ने मौके का दौरा किया. उन्हें बताया गया कि निचले इलाके में रहने वाले लोगों को अगाह करने के लिए मस्जिदों में घोषणाएं की जानी चाहिए. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और जल स्तर में कोई असामान्य बढ़ोतरी नहीं देखी गई है.

तरबेला टी-5 प्रोजेक्ट के बारे में जानिए

गौरतलब है कि तरबेला टी-5 प्रोजेक्ट पाकिस्तान की एक अहम जलविद्युत परियोजना है, जिससे 1530 मेगावाट साफ बिजली उत्पादन का लक्ष्य है. इस खास प्रोजेक्ट के लिए पाकिस्तान को वर्ल्ड बैंक से 39 करोड़ डॉलर और एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक में 30 करोड़ डॉलर का लोन मिला हुआ है.  

इस डैम का निर्माण चीनी कंपनियां कर रही हैं. साल 2016 में इस परियोजना को मंजूरी मिली थी और इसको साल 2022 में पूरा होना था. हालांकि, अब इसकी नई डेडलाइन सामने आई है. पाकिस्तान में बना रहा ये डैम अब 30 जून 2028 तक पूरा किए जाएगा. 

यह भी पढ़ें: अमेरिका लगाता रह गया चिप्स पर बैन, चीन की यूनिवर्सिटी ने खेल दिया गेम, 11 करोड़ में आर्मी के लिए खरीदी सबसे पावरफुल चिप

यह भी पढ़ें: हुस्न, हसीना और जासूसीः ऐलिस हुआंग से लेकर अन्ना चैपमैन तक, किसी ने लूटी 'चिप्स' तो कोई बनी 'ब्लैक विडो'
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES