App

अमेरिका लगाता रह गया चिप्स पर बैन, चीन की यूनिवर्सिटी ने खेल दिया गेम, 11 करोड़ में आर्मी के लिए खरीदी सबसे पावरफुल चिप

चीन ने अमेरिका की तमाम पाबंदियों में सेंधमारी लगाते हुए Nvidia के सबसे पावरफुल AI चिप्स में शामिल H200 को हासिल कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, 11 करोड़ रुपये में यह सुपरचिप्स चिप्स खरीदी गई हैं.

अमेरिका लगाता रह गया चिप्स पर बैन, चीन की यूनिवर्सिटी ने खेल दिया गेम, 11 करोड़ में आर्मी के लिए खरीदी सबसे पावरफुल चिप
Image Credit: चीन की यूनिवर्सिटी ने खरीदे Nvidia के H200 चिप्स (AI तस्वीर)

दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर और AI चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के CEO जेनसन हुआंग (Jensen Huang) की पर्सनल लाइफ इन दिनों काफी चर्चा में है. जेनसन जिस ऐलिस हुआंग (Alice Huang) नामक महिला के प्यार में पागल थे, वह एक चीनी जासूस निकली. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐलिस हुआंग ने जेनसन हुआंग को हनीट्रैप का शिकार बनाया और अमेरिका के प्रतिबंधित AI चिप्स की जानकारियां चीन तक पहुंचाई. इस मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐलिस हुआंग की मदद से चीन ने अमेरिका की तमाम पाबंदियों में सेंधमारी लगाते हुए Nvidia के सबसे पावरफुल AI चिप्स में शामिल H200 को हासिल कर लिया है. इस खुलासे से अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है.

चीनी सेना ने हासिल की Nvidia की H200 चिप्स!

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की नॉर्थवेस्टर्न पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी ने चीनी सेना (PLA) के लिए Nvidia की दो शक्तिशाली H200 चिप्स खरीदी हैं. खास बात यह है कि अमेरिका ने चीन की नॉर्थवेस्टर्न पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी पर बैन लगा रखा था. अब इन चिप्स का इस्तेमाल करके चीनी सेना अपनी ताकत को बढ़ाने का काम करेगी. जानकारी के मुताबिक, 11 करोड़ रुपये में यह सुपरचिप्स चिप्स खरीदी गई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, चीन इन AI चिप्स का इस्तेमाल अपने ड‍िफेंस रिसर्च और मिसाइल प्रोग्राम के लिए करने वाला है.

अमेरिका के लिए खतरे की घंटी

रिपोर्ट में कहा गया कि चिप्स को पाने के लिए चीनी यूनिवर्सिटी ने डायरेक्ट सौदा नहीं किया है, बल्कि उसने एक थर्ड-पार्टी लोकल कंपनी शानक्सी बोसुआन नेटवर्क टेक्नोलॉजी के जरिए इन चिप्स को खरीदा है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि चीन की ओर से थर्ड-पार्टी सप्लायर्स के जरिए प्रतिबंधित चिप्स वाले सर्वर भी किराये पर लिए जा रहे हैं. रिपोर्ट में इससे अमेरिका को सीधा खतरा बताया गया है. 

सबसे शक्तिशाली चिप्स में शामिल है H200 

वहीं, अमेरिकी सांसदों ने भी इस पर चिंता जताई है. अमेरिकी सांसदों का कहना है कि चीन इन पावरफुल AI चिप्स का इस्तेमाल हथियारों की डिजाइनिंग, मिलिट्री मॉर्डनाइजेशन और खुफिया जानकारियों को जुटाने में करेगा. बता दें कि H200 Nvidia के सबसे शक्तिशाली चिप्स में से है. इसका इस्तेमाल करने के लिए अमेरिका से इजाजत लेनी पड़ती है, लेकिन चीनी यूनिवर्सिटी ने थर्ड पार्टी कंपनियों से इसे किराये पर लिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More