SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'यहूदियों को गोली मारना चाहता हूं', हमास लीडर के बेटे का खौफनाक मंसूबा, 10 साल के बच्चे में कहां से आई ऐसी इतनी नफरत; IDF ने खोला कच्चा-चिट्ठा

इजरायली डिफेंस फोर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक चिट्ठी शेयर की है. दावा किया गया कि यह चिट्ठी हमास के पूर्व चीफ याह्या सिनवार के बेटे की है, जो केवल 10 साल का है. चिट्ठी से पता चलता है कि बच्चे के मन में कैसे किसी धर्म के खिलाफ नफरत भरी गई है.

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 16, 2026, 10:28 AM IST | Updated: Oct 16, 2026, 01:37 PM IST
Image Credit: हमास के पूर्व चीफ के बेटे की चिट्ठी को इजरायल ने सबके सामने रखा.
Join

इजरायल की सेना (IDF) ने एक ऐसी चिट्ठी जारी की है, जिसको देखने के बाद हर कोई दंग रह गया. बताया गया कि यह चिट्ठी  हमास के पूर्व लीडर याह्या सिनवार के बेटे की है, जो केवल 10 साल का है. बच्चे के दिमाग में किस तरीके से यहूदियों को लेकर नफरत भरी गई है, वह इस चिट्ठी में लिखी बातों से झलक रहा है. बच्चे का नाम इब्राहिम बताया गया. आईडीएफ के मुताबिक, इब्राहिम ने ये चिट्ठी युद्ध शुरू होने के समय अपने पिता को लिखी थी.

दरअसल, अपनी चिट्ठी में इब्राहिम ने यहूदियों को गोली मारने की इच्छा जताई. उसने बताया कि वह अपने हाथ में कलाश्निकोव राइफल भी पकड़ना चाहता है. इजरायली सैनिकों को यह चिट्ठी साल 2024 में गाजा पट्टी में मिली थी. सिनवार की मौत के करीब 2 साल पूरे होने पर आईडीएफ ने यह चिट्ठी जारी की है. इस चिट्ठी से यह देखा जा सकता है कि एक बच्चे के मन में यहूदियों के खिलाफ कितना जहर बोया गया है.

चिट्ठी ने लोगों का ध्यान खींचा

युद्ध के दौरान एक 10 साल के बच्चे के दिमाग में क्या चल रहा है, इस चिट्ठी से पता चल जाता है. भले ही बच्चे के मन में अपने पिता के प्रति एक लगाव है, लेकिन यहूदियों के खिलाफ भारी नफरत और हिंसा भी दिख रही है. इजरायली सेना ने इस चिट्ठी और कुछ रेखाचित्रों को सबूत के तौर पर पेश करने की कोशिश की है. इजरायली सेना ने यह भी माना कि हमास की नफरत भरी विचारधारा गाजा की नई पीढ़ी को भी बर्बाद कर रही है.

कागज से हथियार बना रहा बच्चा

अपनी इस चिट्ठी में इब्राहिम मे लिखा कि उसे अपने पिता की काफी याद आती है. वह उनके लौटने का इंतजार कर रहा है और उन्हें गला लगाना चाहता है. उसने यह भी बताया कि वह चाहता है कि उसके पिता जीत हासिल करें. उसने बताया कि वह 'अल्लाहू अकबर' का नारा भी लगाना चाहता और यहूदियों पर कलाश्निकोव राइफल दागने की इच्छा रखता है.

इजरायली सेना ने इस चिट्ठी को अनुवाद कर बताया कि बच्चे ने लिखा कि मैं लगातार कागज और गत्ते से पिस्तौल, टैंक और कलाश्रिकोव बना रहा हूं. बता दें कि कलाश्निकोव एक प्रकार का विशेष राइफल है, जिसको सोवियत रूस के हथियार डिजाइनर मिखाइल कलाश्निकोव  ने बनाया था.

पिता के इंतजार में बेटा

10 साल के इब्राहिम को अपने पिता का इंतजार भी है. उसका कहना है कि वह अपने पिता की बांहों में सोना चाहता है. उसने चिट्ठी के अंत में लिखा कि ऊपर वाले से मैं यही दुआ करता हूं कि यह युद्ध समाप्त हो जाए और मेरे पिता सुरक्षित वापस लौट आएं. अल्लाह मेरे पिता को सुरक्षित रखे.

आईडीएफ ने बताया कि इस चिट्ठी के साथ कुछ चित्र भी मिले हैं. दावा किया गया कि इसको भी इब्राहिम ने ही बनाया है. इन चित्रों में हथियार के साथ टैंक दर्शाए गए हैं. टैंकों को गाजा और इजरायल को बांटने वाली सीमा के पास खड़ा दिखाने की कोशिश हुई है. फोटो में मिसाइल को इजरायल की ओर दागते हुए दिखाया गया है.  

2024 में इजरायली सेना को मिली थी चिट्ठी

इजरायली सेना ने साल 2024 में गाजा में अपने ऑपरेशन के दौरान इन चीजों को बरामद किया था. सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ दस्तावेज भी जारी किए हैं. सेना का उद्देश्य यह दिखाना है कि कैसे छोटे-छोटे बच्चे के मन में किसी दूसरे धर्म के खिलाफ नफरत भरी जा रही है.

इजरायल ने दो साल पहले सिनवार को मार गिराया

गौरतलब है कि याह्या सिनवर एक समय गाजा में  हमास का नेतृत्व किया था. साल 2024 में वह हमास का सबसे बड़ा नेता बना था. इजरायली सेना ने एक ऑपरेशन में अक्टूबर 2024 में उसे मार गिराया. इजरायल 7 अक्टूबर 2023 के आतंकी हमले के लिए सिनवार को ही मास्टरमाइंड मानता है. 

यह भी पढ़ें: बिना पंखों के उड़ी Elon Musk की Flying Car! 5 गाड़ियों के ऊपर से लगाई छलांग, 1 सेकंड में पकड़ती है 0 से 60 की स्पीड

यह भी पढ़ें: अमेरिका का वो 'नफरती लड़का' जिसके दिमाग में भरा था जहर, जानिए टीनएजर की वो खौफनाक स्टोरी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES