SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

PAK की मदद तो बहाना था, भारत की तरक्की रोकना था चीन का मकसद! OP सिंदूर पर अमेरिकी रिपोर्ट ने चौंकाया

अमेरिका की एक रिपोर्ट ने हाल ही में चीन को लेकर ऐसे खुलासे किए हैं, जिससे उसके भारत विरोधी रुख से पर्दा हटा है. रिपोर्ट में चीनी इंजीनियरों की वापसी, औद्योगिक सप्लाई पर नियंत्रण और भारतीय दवा उद्योग पर दबाव का भी जिक्र है.

Written By Tahir Kamran
Published: Nov 21, 2026, 20:16 IST | Updated: Nov 21, 2026, 20:25 IST
Image Credit: एआई की मदद से बनाई गई तस्वीर
Join

भारत की बढ़ती ताकत से ना सिर्फ पाकिस्तान खौफ में है, बल्कि चीन भी डरा हुआ है. वैसे तो इसके कई उदाहरण मिल जाएंगे, लेकिन हाल ही में आई एक अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान का भरपूर साथ दिया था. हैरानी की बात है कि रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि चीन का मकसद सिर्फ पाकिस्तान का साथ देना नहीं था, बल्कि भारत की बढ़ती ताकत और क्षेत्रीय प्रभाव को रोकना भी था.

अमेरिका की 'US-China Economic and Security Review Commission' ने 18 नवंबर को अमेरिकी कांग्रेस को अपनी सालाना रिपोर्ट सौंपी. इसमें बताया गया कि मई 2025 भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष (ऑपरेशन सिंदूर) के दौरान चीन ने पाकिस्तान की मदद की थी. हालांकि, यह भी कहा गया कि चीन ने सीधे तौर पर इस संघर्ष से दूरी बनाए रखी, लेकिन अपने सहयोगी पाकिस्तान की फौजी ताकत को मजबूत करने में भी उसने कोई कसर नहीं छोड़ी.

कई मोर्चों पर भारत को घेरना चाहता था पाकिस्तान

रिपोर्ट में बताया गया कि चीन भारत के प्रभाव को रोकने के लिए कई मोर्चों पर एक साथ काम कर रहा है. क्योंकि वो यह जानता है कि भारत उसे जल्द ही मुकाबला दे सकता है. इसमें ना सिर्फ सैन्य मोर्चा शामिल है, बल्कि आर्थिक, तकनीक और ओद्योगिक मोर्च भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: मुस्लिम आबादी बढ़ने का अनुमान देख घबराईं कैरोलिन लेविट, बोलीं- शादी करो, ज्यादा बच्चे पैदा करो और ईसाई बनाओ

सीमा पर सैन्य दबाव बढ़ाने, पाकिस्तान को मदद देने, हिंद महासागर में नौसैनिक गतिविधियां बढ़ाने और जरूरी औद्योगिक सामान व तकनीक की सप्लाई नियंत्रित करने जैसे कदम उठाने के साथ-साथ भारत भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्रीज को प्रभावित करने के लिए चीनी इंजीनियरों को वापस बुलाया. इसके अलावा जरूरी सामान की सप्लाई रोक दी. इससे भारतीय कंपनियों के लिए उत्पादन और तकनीकी कामकाज में मुश्किलें पैदा हो सकती थीं.

दवा इंडस्ट्री को कमजोर करना चाहता था चीन

अमेरिकी आयोग का कहना है कि चीन ने दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले जरूरी औद्योगिक इनपुट की कीमतें कम कर दीं. इससे भारत में नई दवा निर्माण इकाइयों के लिए चीनी कंपनियों के साथ मुकाबला करना मुश्किल हुआ. रिपोर्ट ने इसे भारतीय मेडिसिन इंडस्ट्री की मुकाबला करने की ताकत कमजोर करने के प्लान से जोड़ा है.

अमेरिका सामान निर्यात करने पर पाबंदी

रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में चीन ने कुछ भारतीय कंपनियों से यह यकीनी बनाने को कहा कि चीन से मिले औद्योगिक सामान को अमेरिका में दोबारा निर्यात नहीं किया जाएगा. हालांकि, ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच व्यापारिक तनाव कम करने की प्रक्रिया के दौरान चीन ने इस शर्त को फिलहाल निलंबित कर दिया. आयोग के मुताबिक, चीन इस निर्भरता का इस्तेमाल अमेरिकी सप्लाई चेन को प्रभावित करने के लिए भी कर सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES